मुकेश अंबानी को बड़ा झटका! गिरे RIL के 13% शेयर, 1 दिन में हो गया 44 हजार करोड़ रुपए का नुकसान
मुकेश अंबानी की संपत्ति 11.68 फीसदी की गिरावट के साथ 42.2 अरब डॉलर रह गयी। एक ही दिन में मुकेश अंबानी की संपत्ति में 5.6 अरब डॉलर की गिरावट आयी।

शेयर बाजार में आई मंदी के बीच एशिया के सबसे धनी शख्स मुकेश अंबानी को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। मुकेश अंबानी की संपत्ति में 44000 करोड़ रुपये की आई है। फोर्ब्स रियल टाइम के मुताबिक मुकेश अंबानी की संपत्ति 11.68 फीसदी की गिरावट के साथ 42.2 अरब डॉलर रह गयी। एक ही दिन में मुकेश अंबानी की संपत्ति में 5.6 अरब डॉलर की गिरावट आयी। रिलांसय इंड्रस्ट्रीज लिमिटेड को यह 11 साल में सबसे बड़ा नुकसान है।
कच्चे तेल की कीमतों में 30% से अधिक की गिरावट के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सोमवार को भारी गिरावट देखी गई। बता दें किसऊदी अरब और रूस के बीच कच्च तेल बाजार में कीमत युद्ध छिड़ने से सोमवार को कच्चा तेल अंतराष्ट्रीय वायदा बाजार में 31 प्रतिशत तक टूट गया था।वर्ष 1991 के खाड़ी युद्ध के कच्चे तेल की कीमतों में यह सबसे बड़ी गिरावट है।
विश्लेषकों का कहना है कि क्रूड की कीमतों में गिरावट का असर आरआईएल पर भी पड़ेगा, क्योंकि इसका सकल रिफाइनिंग मार्जिन (जीआरएम), जो पैसा क्रूड के बैरल में बदल जाता है, वह दबाव में आ जाएगा। दिसंबर तिमाही में आरआईएल का जीआरएम 9.2 डॉलर प्रति बैरल था। रिलायंस के शेयर में आयी गिरावट से इसकी बाजार पूंजी 7,05,655.56 लाख करोड़ रुपये पर आ गयी।