पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार द्वारा पशु वध को लेकर लागू किए गए नियमों पर हुमायूं कबीर ने गुरुवार को विवादित बयान दिया था। अब शुभेंदु सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने हुमायूं कबीर से कहा है कि अगर वो नियम नहीं मानना चाहते हैं तो दुनिया के किसी भी इस्लामिक मुल्क में जा सकते हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि ये नियम पहले से है लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि शुभेंदु सरकार ने इसे कड़ाई से लागू किया है। हुमायूं कबीर के बयान के सवाल पर उन्होंने कहा, “मिस्टर हुमायूं कबीर अगर तुम बंगाल में रहना चाहते हो तो तुम्हें बंगाल के नियम मानने होंगे। अगर तुम्हें लगता है कि तुम राज्य के नियमों का पालन नहीं कर सकते तो तुम उस राज्य में जा सकते हो जहां तुम्हें जाने की इजाजत हो।”
अग्निमित्रा पॉल ने आगे कहा कि अगर हुमायूं कबीर को किसी राज्य में जाने की इजाजत नहीं मिलती है तो वो देश के बाहर जा सकते हैं। दुनिया में 55-56 इस्लामिक मुल्क हैं, हुमायूं कबीर वहां जा सकते हैं। अगर हुमायूं कबीर को भारत में रहना है तो भारतीय की तरह बर्ताव करना पड़ेगा। उन्हें संविधान और BNS के नियमों को पालन करने पड़ेगा।
शुभेंदु बोले- बांग्लादेशियों को कोर्ट न ले जाएं, BSF को सौंपे
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि राज्य में पकड़े गए बांग्लादेशी घुसपैठियों को अदालतों में पेश करने के बजाय BSF को सौंप दिया जाएगा। शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “कल से नया नियम लागू हो गया है, जिसके तहत घुसपैठियों को अदालतों में नहीं भेजा जाएगा बल्कि बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ को सौंप दिया जाएगा।”
उन्होंने कहा, “पुलिस आयुक्त और RPF को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अगर बांग्लादेश से कोई अवैध प्रवासी, जो CAA के तहत नागरिकता के लिए आवेदन करने का हकदार नहीं है, हावड़ा थाने में हिरासत में लिया जाता है, तो उसे अदालत में नहीं भेजा जाना चाहिए। संबंधित व्यक्ति को उचित भोजन कराया जाना चाहिए और फिर सीधे बोंगांव के पेट्रापोल सीमा पर या उत्तर 24 परगना जिले के बसीरहाट स्थित सीमा चौकी पर BSF कर्मियों के पास ले जाया जाना चाहिए।”
यह भी पढ़ें: सायोनी घोष के सिर पर 1 करोड़ का इनाम रखने वाले बीजेपी नेता ने मांगी माफी
उत्तर प्रदेश के एक बीजेपी नेता ने टीएमसी सांसद सायोनी घोष का सिर कलम करने के लिए 1 करोड़ रुपये की पेशकश की घोषणा पर खेद व्यक्त किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
