महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर पिछले 10 दिन से चल रहा छात्रों का प्रदर्शन रविवार देर रात खत्म हो गया। दरअसल, राज्य सरकार की ओर से जांच को लेकर एक समिति गठित की गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त तुकाराम मुंढे को इस समिति का सचिव बनाया गया है। वह जांच की निगरानी करेंगे।
इन सभी के बीच महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) के चेयरमैन विवेक भीमनवार ने घोषणा की है कि वह जांच प्रक्रिया पूरी होने तक छुट्टी पर ही रहेंगे। इस मामले में प्रदर्शन करने वाले छात्र भी कमीशन में सुधार और MPSC चेयरमैन विवेक भीमनवार को हटाने की मांग कर रहे थे, लेकिन सरकार ने विवेक भीमनवार को हटाया नहीं है बल्कि वह जांच पूरी होने तक छुट्टी पर रहेंगे।
‘मैंने अपने जीवन में नैतिकता को प्राथमिकता दी है’
भीमनवार की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है, “राज्य सरकार ने MPSC पेपर लीक मामले की न्यायिक जांच की घोषणा की है। मैंने अपनी पूरी जिंदगी में हमेशा नैतिकता को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी है। इसलिए मैंने जांच पूरी होने तक पद पर बने रहने के बजाय इस समय छुट्टी पर जाने का फैसला किया है।” उन्होंने कहा कि MPSC की ऑटोनॉमी, क्रेडिबिलिटी और स्टूडेंट्स की भलाई हमेशा मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है और भविष्य में भी रहेगी।
समिति को 2 महीने के अंदर पूरी करनी है जांच
MPSC के एग्जामिनेशन प्रोसेस और काम करने के तरीके में जरूरी बदलाव करने के लिए बनी इस जांच कमेटी को सरकार की ओर से दो महीने का समय दिया गया है जिसमें कि वह अपनी जांच को पूरी करेगी। इसका मतलब है कि 2 महीने तक चेयरमैन विवेक भीमनवार भी छुट्टी पर रहेंगे। इन दो महीनों में कमेटी की मुख्य जिम्मेदारी आयोग के काम करने के तरीके का रिव्यू करना, उसकी कमियों को पहचानना और सुधार के सुझाव देना होगा।
कमेटी में किस-किस को मिली जगह?
बॉम्बे हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस जस्टिस दिलीप भोसले को इस कमेटी का चेयरपर्सन बनाया गया है। कमेटी में पूर्व जस्टिस पीडी नाइक, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर तुकाराम मुंढे, रिटायर्ड सेक्रेटरी गणेश पाटिल और इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस लखमी गौतम शामिल होंगे। तुकाराम मुंढे कमेटी के सेक्रेटरी होंगे।
यह कमेटी MPSC के काम करने के तरीके में ट्रांसपेरेंसी लाने, एग्जामिनेशन प्रोसेस में आने वाली मुश्किलों की स्टडी करने और जरूरी सुधारों के बारे में सुझाव देने का काम करेगी। स्टूडेंट्स की मांगों पर सरकार द्वारा मंजूर किए गए ड्राफ्ट में पेपर लीक की घटनाएं भी शामिल हैं। यह कहा गया है कि जिन भी परीक्षाओं में पेपर लीक हुए हैं उनकी जांच की जाएगी। इसलिए, परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और उनके बारे में मिली शिकायतों की जांच का रास्ता साफ होने की संभावना है।
यह भी बताया गया कि आंदोलन के दौरान छात्रों के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने का फैसला किया गया है।
यह भी पढ़ें: ‘मैं मोदी भक्त हूं, बीजेपी नहीं छोड़ूंगी’, पूर्व DGP श्रीलेखा पार्षद पद पर बनी रहेंगी, इस्तीफे का बदला इरादा
केरल में भारतीय जनता पार्टी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में संभावित संकट को टाल दिया है। पूर्व डीजीपी और पार्षद आर. श्रीलेखा ने कहा है कि उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी है, जबकि एक हफ्ते पहले ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। यहां पढ़ें पूरी खबर…
