‘अन्याय के खिलाफ़ छेड़ा गया संघर्ष ही धर्म’, MP में कैबिनेट विस्तार से पहले सिंधिया ने किया ट्वीट, लोगों ने कर दिया ट्रोल
कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया कैबिनेट विस्तार से पहले ट्विटर पर ट्वीट कर विरोधियों पर निशाना साधा।

मध्य प्रदेश में गुरुवार को कैबिनेट विस्तार हुआ। इस दौरान 28 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। भोपाल के राजभवन में प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इन लोगों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। 20 ने कैबिनेट और 8 ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। अब मंत्रिमंडल में कुल 33 मंत्री हो गए हैं। कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया कैबिनेट विस्तार से पहले ट्विटर पर ट्वीट कर विरोधियों पर निशाना साधा।
सिंधिया के इस ट्वीट पर ट्विटर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल, सिंधिया ने लिखा था। अन्याय के खिलाफ़ छेड़ा गया संघर्ष ही धर्म है| इस ट्वीट पर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। @yuvadesh ने लिखा है, अगर अपना ईमान बेचना है धर्म है, तो वाकई आप बहुत धार्मिक है। @Shilpa_Bhartiy
ने लिखा है भाई तू कॉंग्रेस में था तब भी यह कह रहा था अब भाजपा में है तब भी यह कह रहा है। जनता को कन्फ्यूज़ मत कर और यह बताओ संघर्ष करना किसके खिलाफ है तुजे ?
अन्याय के खिलाफ़ छेड़ा गया संघर्ष ही धर्म है|
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) July 2, 2020
किन लोगों ने ली शपथ: शपथ लेने वाले बड़े नामों में भाजपा के गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। विश्वास सारंग, प्रभुराम चौधरी, ओम प्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, प्रेम सिंह पटेल, अरविंद सिंह भदौरिया, डॉ. मोहन यादव शामिल हैं। इसके अलावा कमलनाथ सरकार में मंत्री और सिंधिया गुट की वफादार मानी जाने वाली इमरती देवी और प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी शपथ ली।
सिंधिया गुट के कुल 9 विधायकों ने शपथ ली। महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रभुराम चौधरी, राज्यवर्धन सिंह, ओपीएस भदौरिया, गिर्राज दंडोतिया, सुरेश धाकड़ और बृजेंद्र सिंह यादव शामिल रहे। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए तीन अन्य विधायक बिसाहूलाल सिंह, हरदीप सिंह डंग और एंदल सिंह कसाना ने भी मंत्रीपद की शपथ ली।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।