बजट सत्र के दौरान सांसद ई अहमद को पड़ा दिल का दौरा, इलाज के लिए ले जाए गए अस्पताल
ई अहमद मुस्लिम लीग के सांसद हैं।

बजट सत्र के दौरान सासंद ई अहमद को पड़ा दिल का दौरा। फिलहाल उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वह मुस्लिम लीग के सांसद हैं। बता दें कि मंगलवार (31 जनवरी) से बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया है। इसी दौरान अहमद को दिल का दौरा पड़ा।
कौन हैं सांसद ई. अहमद : ई. अहमद केरल की मालाप्पुरम लोकसभा सीट से सांसद हैं। अहमद इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मनमोहन सिंह की सरकार में वे विदेश राज्यमंत्री थे। उनकी उम्र 78 साल है। मुस्लिम लीग से सांसद ई अहमद यूपीए सरकार के दौरान रेल राज्य मंत्री भी रहे हैं। ई. अहमद का जन्म 29 अप्रैल 1938 को हुआ था। अहमद केरल विधासभा से 1967, 1977, 1980, 1982 और 1987 में विधायक चुने गए। वह 1982 से 1987 तक केरल सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। अहमद 1991, 1996, 1998, 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा के लिए चुने गए। वह 2004 से 2009 के बीच विदेश राज्यमंत्री भी रहे।
MP E Ahamed (IUML) was taken to hospital from Parliament during President's address.
— ANI (@ANI_news) January 31, 2017
शुरुआती जानकारी के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूत्रों ने कहा कि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के अध्यक्ष 78 साल के अहमद ने बेचैनी और सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत की थी। सूत्रों के मुताबिक, संसद कर्मियों ने उन्हें प्राथमिक चिकित्सा देने का प्रयास किया, लेकिन जब उनकी परेशानी जारी रही तो उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
पढ़ें पूरा बजट कवरेज और संसद सत्र का लाइव अपडेट
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।