प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जम्मू कश्मीर में बड़ी कार्रवाई की है। ED ने इंस्पेक्टर विजय चौधरी पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में केस किया है। विजय चौधरी जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के भाई हैं। सुरिंदर चौधरी ने ED की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। विजय चौधरी के खिलाफ एंटी-करप्शन ब्यूरो ने पहले अपनी इनकम के ज्ञात सोर्स से ज़्यादा संपत्ति जमा करने के आरोप में FIR दर्ज की थी और वह अभी सस्पेंड हैं।
सुरिंदर चौधरी ने कार्रवाई को बताया गलत
शुक्रवार को ED ने विजय चौधरी पर कई बेनामी संपत्ति रखने के आरोप में केस किया। मामले को लेकर जम्मू में एक सरकारी हॉस्पिटल का निरीक्षण करने के बाद उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने मीडिया से कहा, “मेरा भाई ऐसा इंसान है जिसने उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी और हमलों में बच गया। उसकी सर्विस के लिए इनाम देने के बजाय उसे टारगेट किया जा रहा है। लेकिन एक दिन, फाइलें खोली जाएंगी, और जिम्मेदार लोगों को जवाब देना होगा।”
सुरिंदर चौधरी ने कहा कि वह इस केस से डरेंगे नहीं। उन्होंने कहा, “मेरे परिवार से जुड़े किसी भी मामले का फैसला न्यायलय को करना चाहिए, न कि उनके द्वारा पब्लिक में बहस की जानी चाहिए। मैं इसे जांच एजेंसियों और कोर्ट पर छोड़ना चाहूंगा। मुझे अपनी अदालतों पर पूरा भरोसा है।”
बीजेपी पर सुरिंदर चौधरी ने साधा निशाना
उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने बीजेपी के काम करने के तरीके की भी आलोचना की और कहा कि पार्टी चुनाव के दौरान मुस्लिम वोट मांगती है, लेकिन चुनाव खत्म होते ही हिंदू-मुस्लिम राजनीति का सहारा लेती है। उन्होंने इसे जम्मू-कश्मीर और देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
इसी साल फरवरी महीने में ही विजय चौधरी के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने छापेमारी की थी। आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसीबी ने छापेमारी की थी। विजय चौधरी का पिछले साल ही लद्दाख ट्रांसफर किया गया था। एसीबी की छापेमारी के बाद उप मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा था कि इसका मकसद उनके परिवार को डराना और बदनाम करना है। इसके अलावा उन्होंने अपने भाई के प्रमोशन में रुकावट के पीछे पुलिस विभाग के अंदर की दुश्मनी का भी आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ें: ‘हमारी समस्याओं का समाधान वाशिंगटन से नहीं’, अमेरिकी राजदूत से मुलाकात से पहले उमर बोले- अपने देश की शिकायत करना सही नहीं
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर जम्मू-कश्मीर की अपनी पहली यात्रा पर श्रीनगर पहुंचे। अपनी यात्रा के दौरान गोर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे। इस मुलाकात के बारे में बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि वह अमेरिकी राजदूत के सामने आंतरिक मुद्दों को नहीं उठाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर….
