पिछले साल प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान रातोंरात मशहूर हुई मोनालिसा ने केरल के एक मंदिर में प्रेमी फरमान से शादी कर ली। दोनों ने हिंदू पद्धति से विवाह किया। इस दौरान प्रेमी फरमान ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताए जाने के आरोपों को खारिज कर दिया।
मोनालिसा के पति फरमान ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नॉर्थ में इसको लेकर जो भी चल रहा है, वो बहुत गलत चल रहा है। मेरी शादी को लेकर ‘लव जिहाद’ कहा जा रहा है। जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। फरमान ने कहा कि मेरे लिए सभी धर्म बराबर है। मोनालिसा अपने धर्म में रहेगी। मैं अपने धर्म में रहता हूं।
फरमान ने आगे कहा कि हम सभी धर्म का सम्मान करते हैं। हम मंदिर में भी जाते हैं, मस्जिद में भी जाता हूं। पूजा भी करता हूं। मेरी लिए सभी बराबर हैं। क्योंकि मैं आर्टिस्ट हूं और यह भी आर्टिस्ट है। फरमान ने कहा कि सबसे पहले हम इंसान हैं और केरला में सबसे अच्छी चीज यही है कि यहां किसी तरह का भेदभाव नहीं है। केरला के लोग इंसान को इंसान के नजरिए से देखते हैं। इसलिए केरल सबसे वेस्ट है।
मध्य प्रदेश की रहने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा ने कहा कि न तो उन्होंने और न ही उनके पति ने अपना धर्म बदला। उन्होंने से कहा कि वह मुझसे शादी नहीं करना चाहता थे, लेकिन मैंने उसे मजबूर किया। हमने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी की।
कुंभ मेले से वायरल हुई मोनालिसा ने की अंतर-धार्मिक शादी, डायरेक्टर सनोज मिश्रा बोले- यह लव जिहाद है
महाकुंभ के दौरान रुद्राक्ष बेचकर वायरल हुईं मोनालिसा एक बार फिर से चर्चा में हैं। मोनालिसा केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर पुलिस सुरक्षा की मांग की है। मोनालिसा अपने बॉयफ्रेंड फरमान के साथ थाने पहुंची थीं। पढ़ें पूरी खबर।
