Mob-ion कंपनी भारत समेत विश्व स्तर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह सिंगल सीटर और डबल सीटर वेरियंट में इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आ रही है। मोब-आयन एक फ्रांसीसी मोबिलिटी स्टार्टअप है, जो हाल ही में चर्चा में रहा है। उन्होंने अब अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर AM1 का खुलासा किया है। AM1 पूरी तरह से फ्रांस में बने पहले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में से एक है और AFNOR मान्यता का दावा करता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 70 फीसद फ्रांस में बनाया गया है।
140 किमी की होगी रेंज
Mob-ion AM1 इलेक्ट्रिक स्कूटर AM1 एक ब्रशलेस इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित होता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 kW की बैट्री दी जा रही है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्वैपिंग बैट्री ऑप्शन दिया जाता है। जिसे एक बार चार्ज करने पर 140 किमी की रेंज देती है। नया मोब-आयन AM1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कंपनी का दावा है कि बैट्री को पूरी तरह चार्ज करने में दो घंटे और तीस मिनट का समय लगता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 45kmph की टॉप स्पीड तक पहुंच सकता है।
मिलेंगी यह भी सुविधाएं
सुविधाओं की बात करें तो AM1 को बैट्री से चलने वाले इस स्कूटर में सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ लोड किया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट्स, एक जीपीएस-आधारित स्थान प्रणाली, एक रिवर्स गियर और एक एंटी-थेफ्ट सिस्टम शामिल है जिसमें कंप्यूटर या स्मार्टफोन के माध्यम से रिमोट शटडाउन की सुविधा है। इसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी मिलता है, जो बैट्री स्तर पर रेंज लेफ्ट आदि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदर्शित करता है।
जानिए क्या होगी भारत में कीमत
इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत स्कूटर 92 किग्रा वजन के साथ आता है और 260 किलो की क्षमता उठा सकता है। AM1 को एक सिंगल-सीटर और एक डबल-सीटर में पेश किया जा रहा है। Mob-ion ने AM1 की कीमत 3,582 यूरो (INR 3.04 लाख के बराबर) रखी है। जिससे यह भारत में बिकने वाले अधिकांश इलेक्ट्रिक स्कूटरों की तुलना में बहुत अधिक महंगा है, लेकिन संभावना है कि इसे भारत में कम दाम पर लाया जा सकता है। फ्रेंच ईवी स्टार्टअप 99 यूरो के मासिक सब्सक्रिप्शन शुल्क पर इलेक्ट्रिक स्कूटर लिया जा सकता है।