तमिलनाडु की विपक्षी पार्टी डीएमके के प्रमुख एमके स्टालिन ने सोमवार को टीवीके सरकार को चेताया है कि डीएमके टीवीके (तमिलगा वेट्री कड़गम) के वाली सरकार को अपना सहयोग देगी, लेकिन वह किसी भी अपमान या झूठ का कड़ा जवाब देगी।
एमके स्टालिन ने एक्स के अपने पोस्ट में पार्टी कार्यकर्ताओं से टीवीके सरकार की ओर से फैलाई जा रही झूठी बातों को सक्रिय रूप से उजागर करने का आग्रह किया। साथ ही भी टीवीके को भरोसा दिया कि डीएमके राज्य सरकार के काम में टांग नहीं अड़ाएगी।
एक विवाह समारोह में हुए शामिल स्टालिन
पूर्व मुख्यमंत्री ने ये टिप्पणियां पार्टी की हालिया गतिविधियों का जिक्र करते हुए कीं, जिनमें तंजावुर में पार्टी के एक पदाधिकारी के विवाह समारोह में शामिल होना भी शामिल था। उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और दिन में बाद में तिरुचिरापल्ली से रवाना होंगे।
उन्होंने लिखा, “मैं तंजावुर धरानी में आयोजित अपने प्रिय भाई पूंडी कलाइवानन के विवाह समारोह में शामिल हुआ और मैंने दूल्हा-दुल्हन को बधाई दी। यह पारिवारिक उत्सव है, जिसमें पूंडी कृष्णासामी और पूंडी कलाइसेल्वन ने अपना जीवन इस उत्सव को समर्पित कर दिया! कुछ समय बाद मैं शहर से रवाना हो रहा हूँ। कल त्रिची में उतरते ही मैंने डीएमके साथियों और जनता की भावनाओं को समझ लिया था। मैं आपको जानता हूँ। आप मुझे जानते हैं। हमें शब्दों की ज़रूरत नहीं है।”
हम रुकावट नहीं बनेंगे- एमके स्टालिन
आगे एमके स्टालिन ने लिखा, “राज्य में एक नई सरकार बनी है। जब वे शासन करेंगे, तो हम उनके काम में कोई रुकावट नहीं डालेंगे। उन्हें शासन करने दीजिए। लेकिन अगर वे अपनी कमियों को छिपाने के लिए हम पर झूठे आरोप लगाएंगे, तो हम उसका स्पष्टीकरण देंगे। अगर वे सोशल मीडिया पर झूठ फैलाएंगे, तो हम सच्चाई सामने लाएंगे मैं अपने साथियों से यही अनुरोध कर रहा हूँ।
38 सदस्यीय समिति का गठन
इससे पहले शनिवार को डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा था कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद उन्होंने 236 विधानसभा सीटों में जमीनी स्तर का आकलन करने के लिए 38 सदस्यीय समिति का गठन किया है।
डीएमके प्रमुख ने समिति के सदस्यों को निर्देश दिया कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं की बात बिना पूर्वाग्रह के सुनें और उनके विचारों को सही-सही रिपोर्ट करें, भले ही उसमें पार्टी नेतृत्व की आलोचना भी शामिल हो। स्टालिन ने कहा कि यह रिपोर्ट पांच जून तक जमा करनी होगी और पार्टी सुधारात्मक उपाय जून के अंत तक लागू कर दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: ‘मैं बेहद हैरान था’, रजनीकांत ने विजय के मुख्यमंत्री बनने को लेकर तोड़ी चुप्पी, स्टालिन के साथ अपनी दोस्ती का किया बचाव
दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने रविवार को चेन्नई के पोएस गार्डन स्थित अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ अपनी हालिया मुलाकात को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच अपनी राजनीतिक स्थिति स्पष्ट की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
