Assembly Elections Results 2026: चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव नतीजे सामने आ रहे हैं। इसमें पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर है। केरल में कांग्रेस के यूडीएफ गठबंधन, तमिलनाडु में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनी है। बंगाल में ममता बनर्जी और तमिलनाडु में एमके स्टालिन सत्ता से बाहर हो रहे हैं, जिसमें दिलचस्प एंगल आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल का भी है।
दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन की मजबूती दिखाने के लिए पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी के लिए चुनाव प्रचार किया था। दूसरी ओर तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के लिए भी अरविंद केजरीवाल ने चेन्नई में प्रचार किया था। केजरीवाल ने दोनों ही नेताओं और उनकी पार्टियों को जिताने की मांग की थी लेकिन दोनों ही नेताओं और उनकी पार्टियों की जीत हो गई है।
ममता और स्टालिन को बड़ा राजनीतिक झटका
केजरीवाल ने ममता और स्टालिन ने चुनाव प्रचार किया था। अब चुनाव नतीजे सामने आए हैं, तो बंगाल में टीएमसी का सूपड़ा साफ हो रहा है। हकीकत ये है कि टीएमसी तीन अंकों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। दूसरी ओर बीजेपी ने बंगाल में 200 से ज्यादा सीटें हासिल की हैं।
तमिलनाडु चुनाव की बात करें तो डीएम के प्रमुख और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी ही विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। इतना ही नहीं उनकी कैबिनेट के कई मंत्रियों को भी हर का सामना करना पड़ रहा है।
केजरीवाल के प्रचार का कोई फायदा नहीं हुआ
ममता बनर्जी हों या एमके स्टालिन अरविंद केजरीवाल ने इन दोनों ही नेताओं के लिए चुनाव प्रचार किया था। फेरीवाला ने एमके स्टालिन को अपना भाई तक बताया था लेकिन आज जब चुनाव नतीजे आए हैं तो इन दोनों ही नेताओं का राजनीतिक भविष्य संकट में है।
असम में बिखरी आप की झाड़ू
इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार किया था और अपने प्रत्याशी उतारे थे लेकिन जब चुनाव नतीजे आए हैं तो असम की 95% से ज्यादा सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की जमानत दफ्त होती नजर आ रही है वहीं आम आदमी पार्टी पूरे असम में एक प्रतिशत का वोट बैंक भी हासिल नहीं कर पाई है।
यह भी पढ़ें – बंगाल में BJP की जीत के साथ बदला भारत का राजनीतिक नक्शा, जानें पूरा देश कैसे हो रहा ‘केसरिया’
पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ऐतिहासिक जीत करने की ओर बढ़ रही है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को हटाने की ओर बढ़ रही भाजपा और सहयोगी पार्टियों के गठबंधन एनडीए की अब 22 राज्य विधानसभाओं में सत्ता हो गई है। 2025 के आखिर तक 21 राज्यों में बीजेपी या एनडीएस की सरकार थी। पूरी खबर पढ़ें…
