पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम(Mizoram) में देर शाम पत्थर की एक खदान में हुए हादसे में करीब 12 लोग फंस गए। प्रशासन उन्हें बचाने के लिए ऑपरेशन चला रहा है। बताया जाता है कि खदान में चल रहे काम के दौरान ये घटना हुई। अभी तक ये पता नहीं लग सका है कि हादसे में कोई जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ। सामने आई जानकारी के मुताबिक यहा हादसा मिजोरम के हनथियाल गांव में सोमवार(14 नवंबर) की शाम को हुआ।
खदान में लोगों के फंसे होने की जानकारी के बाद प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और राहत कार्य का ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि हनथियाल जिले के मौदढ़(Maudarh) में निजी कंपनी के कर्मचारी अपने लंच ब्रेक से लौटे ही थे कि पत्थर की खदान धंस गई। जानकारी के मुताबिक पांच हिताची(Hitachi) उत्खनन और अन्य ड्रिलिंग मशीनों के साथ 12 श्रमिक खदान के नीचे दब गए हैं।
हादसे की खबर पाकर स्थानीय गांव और हनथियाल कस्बे के लोगों मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान के लिए मदद करने लगे। इसके अलावा बचाव कार्यों में मदद के लिए राज्य आपदा बल, सीमा सुरक्षा बल और असम राइफल्स भी को बुलाया गया है। बता दें कि खदान का काम ढाई साल से चालू है।
तुर्की में हुआ था खदान में हादसा, 25 लोगों की हुई थी मौत:
खदानों में मजदूरों की हत्या की खबरे पहले भी आती रही हैं। पिछले महीने तुर्की की एक कोयला खदान में ब्लास्ट के चलते 25 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा कई लोग खदान में फंस गए थे जिनका रेस्क्यू किया गया। बता दें कि यह विस्फोट बार्टिन के अमासरा शहर की सरकारी टीटीके अमासरा मुसेसे मुदुर्लुगु खदान में हुआ था।
मोरबी में हुआ था बड़ा हादसा:
बीते दिन हादसों का शिकार गुजरात का मोरबी जिला भी हुआ था। बता दें कि मोरबी जिले में केबल ब्रिज टूटने से 135 लोगों की जान चली गई थी। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इनमें 55 बच्चे भी शामिल थे। इस हादसे में मोरबी जिले से 100 लोग रहने वाले थे।