खाई में गिरी बस, 11 लोगों की मौत 21 घायल
दक्षिणी मिजोरम के लंगलेई जिले में एक बस के गहरी घाटी में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।

दक्षिणी मिजोरम के लंगलेई जिले में एक बस के गहरी घाटी में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने रविवार को यहां बताया कि ऐजल और लांगतलई के बीच चलने वाली यात्री बस बीती रात रामलईतुई गांव के पास घाटी में गिर गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में बस का चालक और चार महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें से दो महिलाएं गर्भवती थीं।
दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बहरहाल पुलिस को आशंका है कि चालक को या तो झपकी आ गई होगी या वह शराब के नशे में था। घायलों को सेरचिप जिले में थेनजाल स्थित अस्पताल ले जाया गया।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।