केंद्र सरकार ने मंगलवार को अश्लील कॉन्टेंट प्रसारित करने के आरोप में पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने प्रक्रिया का पालन करते हुए MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu पर रोक लगा दी है।
यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के तहत की गई है, जो केंद्र सरकार को ऑनलाइन सामग्री पर रोक लगाने का अधिकार देती है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इन प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कार्रवाई का कारण नियमों का उल्लंघन बताया है।
अधिकारियों के अनुसार, यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि इन प्लेटफार्म्स पर आपत्तिजनक कॉन्टेंट मिला था।
पिछले साल भी की थी कार्रवाई
जुलाई, 2025 में भी भारत सरकार ने अश्लील और आपत्तिजनक कॉन्टेंट दिखाने के आरोप में कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया था। तब ALTT (पहले ALTBalaji) और Ullu सहित कुल 25 ऐप और वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाया गया था।
18 OTT प्लेटफॉर्म और 10 ऐप्स को किया था ब्लॉक
केंद्र सरकार ने 2023 में अश्लील कॉन्टेंट परोसने वाले 18 OTT प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर दिया था। इन ओटीटी प्लेटफॉर्म के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी अश्लील, नग्न और काफी हद तक पोर्नोग्राफिक कॉन्टेंट दिखाने के चलते बैन किया गया था। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
