10 Coldest Cities: उत्तर भारत में धूप निकलने से लोगों को भले दिन में गर्माहट का एहसास हो रहा हो, लेकिन सुबह और रात के समय में ठंडक अभी भी बरकरार है। दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के कई ऐसे शहर हैं, जहां पर न्यूनतम तापमान 1 या उससे भी नीचे पहुंच गया है। हालांकि, सबसे भीषण ठंडे शहरों में राजस्थान के सीकर और चूरु बने हुए हैं। इन दोनों क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है।
मौसम विभाग ने देश के सबसे ठंडे शहरों की लिस्ट जारी की है, जिनमें टॉप 10 शहरों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के शहर शामिल हैं। इन शहरों का तामपान माइनस से 2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
ये हैं सबसे ठंडे शहर
दिल्ली के सफदरजंग में आज सुबह तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, हरियाणा के हिसार में 0.8, पंजाब के अमृतसर में 1.5, लुधियाना में 2.4 और पटियाला में 2.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। राजस्थान के अलवर में शून्य, पिलानी में 1.9, चूरु में -2.5 और सीकर में -2 और बीकानेर में 2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
इन शहरों में भी 2.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास है टेम्परेचर
इसके अलावा, कई शहरों में 2.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान दर्ज किया गया है। इनमें दल्ली के आया नगर में तापमान 2.8 डिग्री सेल्सिय रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, राजस्थान के गंगानगर में 2.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। इनके अलावा, पश्चिमी मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 2.5 और राजगढ़ में 2.3 डिग्री सेल्सियस तापमान है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश के नौगांव में 2.5 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया है।इन क्षेत्रों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच है तापमान
इन क्षेत्रों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच है तापमान
राजस्थान के अजमेर, जयपुर और कोटा में क्रमश: 3.6, 4.7 और 4.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, चंडीगढ़ में 4.2 है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मेरठ, बरेली, झांसी, अलीगढ़, नजीबाबाद, सुल्तानपुर और फुर्सतगंज में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रिकॉर्ड किया गया है। मध्य प्रदेश के गुना में 4.6, जबकि रेवा और में उरमाला में 4.4 डिग्री तापमान है।