Milk Price Hike: देश के आम आदमी को बुधवार शाम महंगाई के मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है क्योंकि पहले अमूल कंपनी ने दूध के दामों में इजाफे का ऐलान किया और अब मदर डेयरी ने भी अपने दूध की कीमतें बढ़ा दी हैं। PTI के अनुसार, मदर डेयरी ने गुरुवार से दूध की कीमतों में दो रुपये की बढ़ोतरी की बात कही है।

दरअसल, दूध की बढ़ती कीमतों के मामले में मदर डेयरी की तरफ से कहा गया है कि कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी इनपुट लागत की कुछ हद तक भरपाई करने के लिए की गई है। मदर डेयरी द्वारा कहा गया कि ये बढ़ी हुई कीमतें 14 मई 2026 से प्रभावी हो जाएंगी।

कंपनी ने कीमत बढ़ाने को लेकर क्या कहा?

इस मामले में मदर डेयरी कंपनी ने कहा गया कि कीमतों में यह बदलाव इसलिए ज़रूरी हो गया था क्योंकि किसानों से दूध खरीदने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले एक साल में यह बढ़ोतरी लगभग 6 प्रतिशत रही है। भले ही उपभोक्ताओं पर इसका असर कम करने की लगातार कोशिशें की गई हैं।

मदर डेयरी ने कहा कि कीमतों में यह बदलाव बढ़ी हुई लागत का सिर्फ़ एक आंशिक हिस्सा है और इसका मकसद किसानों के कल्याण और उपभोक्ताओं के हितों के बीच एक उचित संतुलन बनाए रखना है।

मदर डेयरी ने कहा कि वह दूध की बिक्री से होने वाली कमाई का लगभग 75-80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को देती है। बता दें कि मदर डेयरी दिल्ली-NCR के बाज़ार में अपने खुद के आउटलेट्स, आम दुकानों और ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए हर दिन लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है।

अब क्या होगी मदर डेयरी के दूध की कीमत?

  • NCR में, टोन्ड दूध (थोक में बिकने वाला) की कीमतें 56 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 58 रुपये प्रति लीटर कर दी गई हैं।
  • फ़ुल क्रीम दूध (पैकेट वाला) 72 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
  • टोन्ड दूध (पैकेट वाला) की दर 58 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 60 रुपये कर दी गई है, जबकि डबल टोन्ड दूध 54 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
  • मदर डेरी के गाय के दूध की कीमतें 60 रुपये प्रति लीटर से 62 रुपये प्रति लीटर कर दी गई हैं।

अब किस कीमत पर मिलेगा अमूल का दूध?

  • अमूल ताजा (Amul Toned) के एक लीटर दूध की कीमत 59 रुपये
  • अमूल गाय के दूध (Amul Cow Milk) का आधा लीटर (500 ml) 32 रुपये
  • अमूल भैंस के दूध (Amul Buffalo Milk) का आधा लीटर (500 ml) 39 रुपये
  • गोल्ड फुल क्रीम (Amul Milk Full Cream) के एक लीटर 71 रुपये

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, दो रुपये प्रति लीटर का किया इजाफा

अमूल ने पूरे भारत में दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। गुरुवार से देशभर में अमूल का दूध दो रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (GCMMF) ने बढ़ती लागत की वजह से अपने अमूल ब्रांड के दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले अमूल ने 1 मई 2025 को दूध के दाम बढ़ाए थे। पढ़िए पूरी खबर…