Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के गुना से भारतीय जनता पार्टी के विधायक पन्नालाल शाक्य के महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर हंगामा मच गया है। शाक्य ने रामायण, महाभारत और अन्य युद्धों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन युद्धों में केवल आदमी ही मारे गए, एक भी महिला नहीं मरी।

बीजेपी विधायक ने बलराम महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामायण का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, “रामायण काल में रावण को बहुत सारे लोगों ने समझाया। उसके भाई ने भी समझाया कि तुम पराई स्त्री को लेकर आए हो, ये तो मौत का सामान है। इसे सम्मान के साथ वापस भेज दो।”

युद्ध में कोई भी महिला नहीं मरी- बीजेपी विधायक

भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने आगे कहा, “आप देखो इस युद्ध में महिलाएं कोई नहीं मरी। मरे तो आदमी ही मरे। ये विडंबना हमको समझी पड़ेगी। ऐसा ही महाभारत में भी हुआ, एक करोड़ आदमी मारे गए, जबकि महिलाएं कोई नहीं मरीं। ये बात को हमें समझ में आनी चाहिए।” इसके बाद उन्होंने पृथ्वीराज चौहान और संयोगिता का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, “पृथ्वीराज चौहान ने संयोगिता के पीछे अपने खुद के 55 सामंत कन्नौज से दिल्ली तक भगा दिए और आज तक हम उसको भोग रहे हैं।”

बीजेपी विधायक ने कहा कि पहले की तीन घटनाएं आदमी मरे, औरतें कोई नहीं मरीं। पन्नालाल शाक्य की बात सुनकर मंच पर बैठी चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची ने बीच में ही टोका। उन्होंने कहा, भाई साहब यह गलत बात है, ऐसा नहीं है। महिलाओं ने भी बलिदान दिए हैं। मैं भी एक महिला हूं।” आपत्ति के बावजूद पन्नालाल शाक्य ने अपने कदम पीछे नहीं खींचे। उन्होंने प्रियंका पेंची को मंच पर ही टोकते हुए बैठने के लिए कह दिया और दावा किया कि उन्होंने बहुत सारी किताबें पढ़ी हैं और उन्हें अच्छी तरह पता है कि इतिहास में कहां और क्या हुआ है। मंच पर हुए इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बीजेपी विधायक ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने सफाई दी है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा, “बलराम महोत्सव मेरे द्वारा दिए गए भाषण का मीडिया एवं अन्य लोग गलत मतलब निकाल रहे है , मेरा हमारे ग्रंथों के आधार पर यही बताना था कि महिलाओं का जिनके भी द्वारा अनादर और अपमान किया गया है उनके कारण उक्त पुरुषों का पतन हुआ।”

यह भी पढ़ें: ‘शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के घर से आएगा?’ एथनॉल के विरोध पर भड़के BJP सांसद; कांग्रेस बोली- यह सत्ता की ठसक

मध्य प्रदेश के रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा अपने बयान को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने केंद्र की एथनॉल नीति का बचाव किया और इसके विरोधियों से पूछा, ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा क्या। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…