जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती को श्रीनगर के एक पुलिस स्टेशन में तलब किया गया है। इल्तिजा पर आरोप है कि इस सप्ताह की शुरुआत में उन्होंने एक पुलिस अधिकारी पर कथित तौर पर हमला किया था। जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

4 अगस्त को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने की सातवीं बरसी पर अपने मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा पार्टी कार्यालय के बाहर मुख्य सड़क पर हाथ में तख्ती लेकर चलने की कोशिश कर रही थीं, तभी पुलिस ने उन्हें रोका। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई।

पुलिस ने अपनी एफआईआर में आरोप लगाया है कि महबूबा मुफ्ती और इल्तिजा के नेतृत्व में पीडीपी कार्यकर्ताओं ने हिंसक होकर पुलिस दल पर हमला किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं पर अपने अधिकारियों को धक्का देने और उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। जिसमें एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया।

इसके बाद महबूबा और इल्तिजा दोनों के खिलाफ पुलिस अधिकारी पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। वहीं, इल्तिजा ने भी पुलिस पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है और कहा है कि विरोध प्रदर्शन की रात पुलिसकर्मियों के साथ हुई झड़प में उन्हें भी चोट लगी थी।

कोठीबाग पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए पेश होने के बाद इल्तिजा ने कहा कि मैं राष्ट्रविरोधी नहीं हूं। मैं राजद्रोह का कोई कृत्य नहीं कर रही हूं। उन्होंने कहा कि पीडीपी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली पर केंद्रित है और इसी वजह से पार्टी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को 5 अगस्त मनाने की इजाजत है, जबकि हमें अपनी नाराजगी जाहिर करने की इजाजत नहीं है। पीडीपी का रुख बिल्कुल स्पष्ट है कि हम 5 अगस्त, 2019 के फैसलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

शांतिपूर्ण विरोध करना हर भारतीय का अधिकार- इल्तिजा

इल्तिजा जैसे ही पुलिस स्टेशन पहुंची। पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता परिसर के गेट तक उसके साथ गए। इल्तिजा ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना एक भारतीय नागरिक के रूप में उसका अधिकार है, न कि कोई विशेषाधिकार या विलासिता। उन्होंने आगे कहा कि मैंने उन्हें (पुलिस को) बता दिया है कि हम उनके साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि मैं भारत सरकार को बताना चाहती हूं कि मैं जो कर रही हूं वह गैरकानूनी नहीं है। मैं जम्मू-कश्मीर के हर नागरिक के लिए लड़ती रहूंगी। अगर वे इसके लिए मुझे जेल भेजना चाहते हैं, तो मैं तैयार हूं। हर कश्मीरी के लिए मनमानी गिरफ्तारी एक आम बात बन गई है।

इल्तिजा ने भारतीय जनता पार्टी पर भी जमकर हमला बोला और आरोप लगाया कि वह हमें राज्य का दर्जा मांगने के लिए विदूषक बनाना चाहती है। हम ऐसा नहीं करेंगे, हम अनुच्छेद 370, अपना झंडा और अपना संविधान वापस लेंगे।

दाल में कुछ काला नहीं पूरी दाल ही काली है, E20 मामले पर राहुल गांधी ने कहा- जल्द शुरू करेंगे अभियान

देश में E20 यानी 20 प्रतिशत एथनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल को लेकर राजनीतिक तेज होती नजर आ रही है। इस मामले में अब लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी अपनी राय रखी है और केंद्र सरकार की नीति पर सवाल किए हैं। उन्होंने वीडियो में कहा कि ये E20 का जो मामला है वह बहुत बड़ा मुद्दा है। आमतौर पर हम कहते हैं कि दाल में कुछ काला है मगर ये पूरी दाल ही काली है। पढ़ें पूरी खबर।