Raja Raghuvanshi Brothers Arrested: पुलिस ने राजा रघुवंशी के दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर आरोप है कि वे राजा रघुवंशी के नाम पर चल रहे ढाबे में बिना वैध लाइसेंस के ग्राहकों को शराब परोस रहे थे। राऊ पुलिस ने इलाके के होटलों और ढाबों की रूटीन चेकिंग की और पाया कि कैट रोड पर स्थित राजा भोज ढाबे पर ग्राहकों को बिना जरूरी मंजूरी के शराब परोसी जा रही थी।

पुलिस ने ढाबा संचालक विपिन रघुवंशी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने ढाबे में काम करने वाले कर्मचारियों की डिटेल पुलिस को प्रस्तुत नहीं की और धारा के तहत जारी निर्देशों का उल्लंघन किया।

राजा रघुवंशी के भाइयों को क्यों गिरफ्तार किया गया था?

असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस निधि सक्सेना ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “कल थाना राऊ क्षेत्र के अंतर्गत चेकिंग की गई थी और इसमें राजा भोज ढाबे पर यह पाया गया था कि वहां पर बिना लाइसेंस के शराब परोसी जा रही थी। इसमें बीएनएस की धारा 223 के तहत अपराध पंजीकृत किया गया। जो ढाबे के मैनेजर थे सचिन रघुवंशी, ढाबा संचालक विपिन रघुवंशी, शिव यादव, शिवम और विशाल के खिलाफ इसमें कार्यवाही की गई है।”

राजा रघुवंशी के साथ क्या हुआ?

इंदौर के रहने वाले व्यापारी राजा रघुवंशी की मई 2025 में मेघालय के सोहरा में हत्या कर दी गई थी। गहन तलाशी के बाद 2 जून को उनका सड़ा हुआ शव एक गहरी खाई से बरामद किया गया। इस मामले में मुख्य आरोपी राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसका प्रेमी राज कुशवाहा थे। पुलिस ने बताया था कि राजा और सोनम हनीमून और छुट्टी मनाने मेघालय गए थे। सोनम पर हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने का आरोप लगाया गया था।

मामला अब न्यायिक प्रक्रिया में है। हाल ही में सोनम को इस मामले में जमानत दी गई थी। इसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया और उसे आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया। पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने बताया कि सोनम 23 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत याचिका रद्द किए जाने और उसे तीन सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिए जाने के बाद ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश हुई। इस समय सोनम रघुवंशी जेल में है।

यह भी पढ़ें: सोनम रघुवंशी से लेकर मुस्कान रस्तोगी तक… क्यों महिला अपराधियों को अलग नजरिए से देखता है समाज?

पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया पर ऐसी महिलाओं को लेकर खूब चर्चा हुई जिन्होंने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। न सिर्फ अख़बारों, टीवी और सोशल मीडिया पर बल्कि मेल-मुलाकात के दौरान भी लोगों ने इन महिलाओं के बारे में बात की। ऐसी महिलाओं में सोनम, मुस्कान, शिवानी, रवीना, राधिका सहित और कई महिलाएं हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…