भारत ने अमेरिका के इलिनोइस के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश रचने की कड़ी निंदा की है। साथ ही मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश पर भी चिंता व्यक्त की है। मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, हम इस घटना को लेकर बेहद चिंतित हैं।
अमेरिका के शिकागो के इलिनोइस स्टेट के ऑरोरा में श्री वेंकटेश्वर मंदिर को संभावित निशाना बनाने की साजिश रचने के आरोप में एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।
रिपोर्टों पर चिंतित- रणधीर जयसवाल
विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “अरोरा में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की कथित साजिश की रिपोर्टों से गंभीर चिंतित है। कथित साजिश की कथित हिंदू विरोध पर नस्लवादी विचारधारा परेशान करने वाली है, इसमें भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा का संदर्भ शामिल है।”
विदेश मंत्रालय ने आगे कहा, हमने देखा है कि अमेरिकी अधिकारियों की ओर से कार्रवाई की गई है, इसमें संदिग्ध की गिरफ्तारी और हिरासत और उसके खिलाफ लगाए गए आरोप शामिल हैं।
मामले की गहन जांच की मांग
रणधीर जयसवाल ने कहा, “यह घटना अमेरिका में नस्लवादी शत्रुता और भारत के खिलाफ बढ़ रही नफरत को दिखाती है। भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिक सतर्कता, नफरत से प्रेरित हिंसा के प्रति शून्य सहिष्णुता और निर्णायक कार्रवाई की जरूरत है।”
आगे कहा गया कि हम उम्मीद करते हैं कि अमेरिकी अधिकारी इस मामले की गहन जांच करेंगे, जिम्मेदारी लोगों को न्याय के कटघरे में लाएंगे और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी जरूरी उपाय करेंगे।
कौन है आरोपी?
गिरफ्तार आरोपी का नाम एलेक्जेंड्रोस पापोराकिस है, वह पैलेटाइन का रहने वाला है। अमेरिकी अधिकारियों ने गोलीबारी की साजिश की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया। युवक के पास से नस्लभेदी विचारधारा वाला और भारतीय मूल के लोगों के प्रति हिंसा के जिक्र वाला एक मैनिफेस्टो बरामद किया गया है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 साल का लड़का गिरफ्तार; भीड़ में कत्लेआम मचाना था मकसद
अमेरिका में नवरात्रि के मौके पर एक हिंदू मंदिर में भीड़ को निशाना बनाकर हमले की साजिश के आरोप में 19 साल के लड़के को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पूरी साजिश रच चुका था और हमले को अंजाम देने ही वाला था, लेकिन तभी उसकी राइफल जाम हो गई और वह फिर पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
