दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में शुक्रवार (17 अप्रैल ) शाम तेज बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार यह राहत ज्यादा देर तक टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 18 अप्रैल यानी शनिवार को दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। मौसम विभाग ने 18 अप्रैल के लिए दिल्ली एनसीआर में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली के लिए न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक जाने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो सकती बारिश

हालांकि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, सीतापुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। लेकिन भारी बारिश की संभावना कम है। उत्तर प्रदेश ही नहीं बिहार के लिए भी मौसम विभाग में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया और भागलपुर में तेज बारिश हो सकती है।।इसके अलावा तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

कश्मीर में बढ़ी ठंड

कश्मीर को लेकर मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि यहां पर अगले रविवार तक रुक-रुक कर हल्की बारिश हो सकती है। 19 अप्रैल तक कश्मीर का मौसम खराब रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर के कई इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है।

बाड़मेर में तेज गर्मी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 18 अप्रैल को राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि बाड़मेर में तेज गर्मी पड़ेगी और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जबकि जयपुर, भरतपुर, बीकानेर में गरज के साथ तेज आंधी की संभावना भी जताई गई है।

उत्तराखंड और हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 24 से 48 घंटे तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है। दोनों राज्यों के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की वजह से ठंड भी काफी बढ़ गई है।

(यह भी पढ़ें- SIR को मुद्दा बनाकर कैसे बीजेपी को हराना चाहती है TMC)

पश्चिम बंगाल के चुनाव में एसआईआर (SIR) का मुद्दा ज़ोर पकड़ता दिख रहा है। तृणमूल कांग्रेस इस मुद्दे को बड़ा बनाने की कोशिश में लगी है। पढ़ें पूरी खबर