Delhi Vivek Vihar Fire News: दिल्ली के विवेक विहार में AC ब्लास्ट से चार मंजिला इमरात में भीषण आग लगी है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत की आशंका है। चार शव बरामद कर लिए गए हैं, बाकी की तलाश जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फायर ब्रिगेड को देर रात 3.47 पर आग की सूचना दी गई थी। इसके बाद मौके पर 14 दमकल की गाड़ियां पहुंची थीं।

शुरुआती जांच के बाद कहा जा रहा है कि एसी ब्लास्ट की वजह से बिल्डिंग में आग लगी थी, कई लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। शहादरा जिले के डिप्टी कमिश्नर राजेंद्र प्रसाद मीणा ने कहा है कि अब तक 9 शव बरामद हो चुके हैं। मौके पर कई दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं, दूसरे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास है।

अब तक 12 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है, यहां भी चार बुरी तरह झुलस गए हैं। एसी में आग कैसे लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। कुछ दिन पहले इंदिरापुरम इलाके में बुधवार सुबह एक बड़ी आग लगने की घटना ने हड़कंप मचा दिया था। अभय खंड स्थित ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के एक रिहायशी फ्लैट में सुबह करीब 8:30 बजे आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते ऊपरी मंजिलों के कई फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया था। 

आग इतनी भीषण थी कि इमारत से घना काला धुआं उठता हुआ दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैलती गई, जिससे नौवीं से लेकर ग्यारहवीं मंजिल तक कई फ्लैट प्रभावित हुए। आग बुझाने के लिए 15 से 17 दमकल गाड़ियां और हाइड्रोलिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया।

ये भी पढ़ें- गौर ग्रीन एवेन्यू में जलकर राख हुए कई फ्लैट