मोदी एक दिन की छुट्टी लेकर अपने पुराने वीडियो देख लें, जनता से कौन से वादे किए गए, मनोज झा बोले- ये कौन सा आत्मनिर्भर भारत है आपका?
मनोज झा ने कहा कि यह सवाल विपक्ष का नहीं है, बल्कि जनता इस बात को पूछ रही है। आप लोगों को महंगाई के समक्ष आत्मसमर्पण करवा रहे हैं।

RJD सांसद मनोझ झा ने कहा है कि पीएम मोदी एक दिन की छुट्टी लेकर अपने पुराने वीडियो देख लें कि जनता से कौन से वादे किए गए थे और अब क्या हाल हो रहा है। मोदी पर कटाक्ष करते हुए उनका सवाल था कि ये कौन सा आत्मनिर्भर भारत है आपका।
मनोज झा ने कहा कि यह सवाल विपक्ष का नहीं है, बल्कि जनता इस बात को पूछ रही है। आप लोगों को महंगाई के समक्ष आत्मसमर्पण करवा रहे हैं। गरीब की थाली में आपने कोई बढ़ोतरी नहीं की। लगातार उसका साईज छोटा करते जा रहे हैं। उनका सवाल था कि सरकार क्या चाहती है। दरअसल, सांसद से सवाल किया गया था कि तेल के दाम आसमान छूने लगे हैं।
PM मोदी एक 1 दिन की छुट्टी लेकर अपने पुराने वीडियो देखें कि उन्होंने क्या वादे किए थे: Manoj Jha@manojkjhadu @RJDforIndia #PetrolDieselPriceHike pic.twitter.com/87TyO8xL4J
— News24 (@news24tvchannel) February 20, 2021
सांसद ने कहा कि मोदी को यह देखना चाहिए कि उन्होंने कैसे-कैसे वादे किए थे। तब वह कहते थे कि अबकी बार-मोदी सरकार। वह ऐसा क्यों कहते थे। क्या सरकार बनाने के लिए ही उनके नारे थे। उनका कहना था कि जनता चुप्पी साधकर अपने वक्त का इंतजार कर रही है। वो बीजेपी को करारा सबक सिखाएगी।
RJD सांसद ने कहा कि आज महंगाई से लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। इतिहास में पहली बार तेल रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। यही नहीं खाने पीने की चीजों के साथ लगभग हर वस्तु महंगी होती जा रही है। पीएम लोगों को राहत देने की बजाए जुमलेबाजी में व्यस्त हैं। तेल के दामों पर वह खुद ही कह चुके हैं कि ये पिछली सरकारों की नाकामी है। सांसद का सवाल था कि क्या मोदी पिछले 6-7 साल से देश के प्रधानमंत्री नहीं हैं। उन्हें आज पता चला कि पहले की सरकारों ने देश का बेड़ा गर्क कर रखा था। बकौल झा, ये केवल जुमलेबाजी करते हैं।
उनका कहना था कि जनता को मूर्ख समझने की गलती न करे। जनता को जब मौका मिलेगा वो बता देगी कि जुमलेबाजी का क्या फल मिलता है। लोग चुप जरूर हैं, लेकिव वो वक्त आने पर बीजेपी को उसकी जगह दिखा देंगे। उनका कहना था कि सरकार अब भी गंभीर नहीं हो रही है। केवल भाषणबाजी के जरिए लोगों को बहला रही है।