Manishankar Aiyar on Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मणिशंकर अय्यर लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं और अब उन्होंने राहुल की नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल खड़े किए हैं। मणिशंकर अय्यर ने विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की कमान के लिए राहुल के बजाए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ज्यादा मजबूत बताया और कहा कि उन्हें विपक्ष का नेतृत्व करना चाहिए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी को सलाह दी कि वे इंडिया ब्लॉक की बागडोर क्षेत्रीय दलों के नेताओं को सौंप दें। उन्होंने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस ब्लॉक की नेता हैं, जिनके बिना इंडिया गठबंधन का अस्तित्वहीन हो जाएगा।” उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी इस गठबंधन की नेता हैं। उनके साथ-साथ दो-चार अन्य लोग भी हैं जो इस पद को हासिल कर सकते हैं।”

‘छोटी पार्टियों को दिया जाए महत्व’

मणिशंकर अय्यर ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि इस पद पर बने रहने की कोशिश करने के बजाय, जो छोटी पार्टियों का अधिकार है, चाहे वह स्टालिन हों, ममता दीदी हों, अखिलेश हों, तेजस्वी हों या कोई और राहुल गांधी को इसे संभालने देना चाहिए।”

गौरतलब है कि मणिशंकर अय्यर ने कुछ समय से अपनी पार्टी के क्षेत्रीय विरोधियों की प्रशंसा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री और सीपीएम नेता पिनरायी विजयन की प्रशंसा करके सुर्खियां बटोरी हैं। उनके नाराज पार्टी सहयोगियों ने कहा कि यह उनकी निजी राय थी। उनके इस बयान की बंगाल में ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई।

बंगाल कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया

एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमन रॉय चौधरी ने कहा, “शुरू में ही यह स्पष्ट कर देना चाहिए कि मणिशंकर अय्यर लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों से जुड़े नहीं हैं। बंगाल से राज्यसभा की पांच सीटें खाली हैं। क्या यही मणि शंकर अय्यर की ऐसी टिप्पणी का कारण था? हमें संदेह है।”

उन्होंने कहा, “मणिशंकर जी, क्या आप जानते हैं कि ममता बनर्जी BJP की पर्दे के पीछे की कठपुतली की तरह काम करती हैं, जिसके खिलाफ पूरा इंडिया ब्लॉक लड़ रहा है? मुझे नहीं लगता कि पार्टी से दूर रहने के बाद आपको कांग्रेस पार्टी के बारे में कोई भी फैसला लेने का कोई अधिकार है।”

“मैं राहुलवादी नहीं हूं”

इसके अलावा केरल में लेफ्ट सरकार की तारीफ करने को लेकर कांग्रेस नेताओं ने मणिशंकर की आलोचना की, तो उन्होंने जयराम रमेश से लेकर पवन खेड़ा और राहुल गांधी तक पर हमला किया था। उन्होंने कहा था, “मैं गांधीवादी हूं, नेहरूवादी हूं, इंदिरा वादी हूं और राजीव वादी भी हूं लेकिन राहुलवादी नहीं हूं।”

यह भी पढ़ें: ‘मणिशंकर अय्यर कौन हैं’, कांग्रेस नेता के बयान पर भड़के उदित राज, बोले- मैं उन्हें नहीं जानता

manishankar aiyar | latest news | congress | hindi news
मणिशंकर अय्यर ने खोल रखा है कांग्रेस का मोर्चा (Source: Indian Express File Photo)

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने रविवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की तारीफ करते हुए और आगामी विधानसभा चुनावों में वामपंथी सरकार की वापसी की उम्मीद जताते हुए एक नया विवाद खड़ा कर दिया। उनके इस बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मणिशंकर अय्यर की कांग्रेस के बार में टिप्पणी अप्रासंगिक है। पढ़िए पूरी खबर…