जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार देर रात एक फायरिंग की घटना में एक स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) जवान घायल हो गए। आरोप है कि इस घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति ने सुरक्षाकर्मियों से उनकी राइफल छीनने की कोशिश की।

न्यूज एजेंसी पीटीआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,  गुरुवार देर रात SOG की एक टीम संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम ने जाई-गांडोह रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। 

रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि SOG द्वारा रोके जाने पर संदिग्ध व्यक्ति ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया और उसने एक जवान की सर्विस राइफल छीनने का प्रयास किया। हाथापाई के दौरान SOG के एक जवान द्वारा चलाई गई गोली  युवक को गोली लगी। इस घटना में तीन सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि इसके बाद चारों को भदरवाह के उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां से उन्हें विशेष इलाज के लिए डोडा स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि हाथापाई करने वाले युवक की पहचान आरिफ हुसैन के रूप में हुई, वह चीका गांव का रहने वाला है।

CRPF तैनात की गई

अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर भदरवाह शहर में अतिरिक्त संख्या सीआरपीएफ और पुलिस को तैनात किया गया है। सेना ने जाई इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में पूछताछ के लिए एक मौलवी को गिरफ्तार किया गया है।

मृतक के घर वालों ने क्या बताया?

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में घटना में मारे गए आरिफ हुसैन के चाचा अमजद ने कहा कि रात साढ़े ग्यारह बजे पुलिस उनके घर आई और बताया कि आरिफ का एक्सिडेंट हुआ है लेकिन बाद में पता चला कि उसे गोली मारी गई है।

अमजद ने बताया कि आरिफ उनके दिवंगत भाई का बेटा था, वह घर से पिकनिक के लिए गया था, वहां पुलिस ने उसे गोली मार दी। उसके परिवार में उसकी पत्नी और बेटा है। परिवार का पालन पोषण करने के लिए वो ऑटो चलाता था।

डोडा जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक तनवीर अहमद ने बताया कि तीन मरीजों को भदरवाह से रेफर किया गया था। ये तीन बजे यहां पर आए हैं, इनमें एक मृत था, उसका पोस्टमार्टम किया गया है। दो मरीज और हैं, उनके चेहर और शरीर के पिछले हिस्से पर हल्की चोट है। ये दोनों मरीज स्थिर हैं।

यह भी पढ़ें: चिनाब में गिरी बेकाबू कार, एक परिवार के तीन लोगों के नदी में डूबने की आशंका, बचाव में लगी सेना

डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल कयूम ने बताया कि वाहन में भदरवाह निवासी मंजीत सिंह, उनकी पत्नी सोनिया सिंह और बेटी सुखविंदर सवार थे। तीनों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान चलाया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें