नाजायज संबंधों का शक, मंदिर से पत्नी को घसीटते हुए लाया और पीटकर मार डाला, गिरफ्तार
सतीश कुमार सिंह नाम का 32 वर्षीय सुरक्षाकर्मी उद्योग विहार में एक निजी फर्म में काम करता है। उसे अपनी पत्नी रूबी पर नाजायज संबंधों का शक था। जिसके बाद दोनों के बीच इसको लेकर बहस हो गई और सतीश ने रूबी को मार डाला।

सरहुल में अपनी पत्नी को पीट-पीट कर मौत के घाट उतारने के करीब दो सप्ताह बाद शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया। सतीश कुमार सिंह नाम का 32 वर्षीय सुरक्षाकर्मी उद्योग विहार में एक निजी फर्म में काम करता है। उसे अपनी पत्नी रूबी पर नाजायज संबंधों का शक था। जिसके बाद दोनों के बीच इसको लेकर बहस हो गई और सतीश ने रूबी को मार डाला।
रूबी के भाई और दिल्ली के निवासी अक्षय सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें 14 फरवरी को अपनी बहन के पड़ोसी का फोन आया, जिसमें कहा गया कि रूबी को सतीश ने पीट-पीटकर मार डाला है। अक्षय सिंह ने बताया कि सतीश रूबी को शनि मंदिर के पास से मारता हुए घर लेकर आया। उसने उसे बुरी तरह से मारा और फिर गला घोंट दिया। इसके बाद सतीश ने शव को वहीं छोड़ दिया और भाग गया
दोनों की शादी आठ साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। एसीपी(अपराध) प्रीत पाल सांगवान ने कहा, “पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और खुलासा किया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध था। उसने बहस के बाद अपनी पत्नी को लोहे की रॉड से मारा और मौके से अपने पैतृक गांव भाग गया।”
कुमार के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर 17/18 पुलिस स्टेशन में 14 फरवरी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।