Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार पूरे चरम पर है। सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ आक्रामक रुख अपना रखा है। सीएम ममता ने दावा किया है कि अगर बीजेपी का बंगाल में सरकार बन जाती है, तो फिर राज्य में अंडा-मछली और नॉनवेज खाने पर पूरी तरह से बंद हो जाएगा।
दरअसल, पुरुलिया में जनता को संबोधित करते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि बीजेपी दंगा भड़काकर सत्ता हासिल करती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर जनता को ही मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बीजेपी के खिलाफ अपने आरोपों को दोहराते हुए कहा कि अन्य बीजेपी शासित राज्यों में बंगाली भाषा के लोगों पर हमला होता है।
ममता बनर्जी ने क्या-क्या कहा?
पुरुलिया में टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने कहा, “बीजेपी शासित राज्यों में मछली नहीं खाई जाती है। बीजेपी सत्ता में आई तो आप मांस या अंडे भी नहीं खा पाएंगे। बीजेपी एकतरफा नीति पर चलने वाली पार्टी है। वे किसी दूसरे धर्म में विश्वास नहीं करते। ये लोग दंगे भड़काते हैं। वे दंगे भड़काकर सत्ता में आते हैं और लोगों की हत्या करके सत्ता हासिल करती है।
ममता बनर्जी ने कहा, “बीजेपी आदिवासियों पर हमले महिलाओं पर हमले ज्यादातर भाजपा शासित राज्यों में होते हैं। हमारे बंगाली भाषी लोगों पर हमले दूसरे राज्यों में होते हैं। हम किसी पर अत्याचार नहीं करते।”
दिलीप जायसवाल ने उठाया घुसपैठ का मुद्दा
गौरतलब है कि टीएमसी ने कई मौकों पर अन्य राज्यों में बंगाली प्रवासी श्रमिकों पर हुए हमलों को लेकर बीजेपी की कड़ी आलोचना की है। पार्टी ने 2026 के पश्चिम बंगाल चुनावों से पहले इस मुद्दे को चुनावी मुद्दा बना लिया है।
बता दें कि बिहार के राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने बांग्लादेश से घुसपैठ को लेकर चिंता जताई और कुछ क्षेत्रों में खुली सीमाओं और बाड़बंदी की कमी का हवाला दिया। उन्होंने इस समस्या को रोकने के लिए बाड़बंदी करने के गृह मंत्री अमित शाह के आह्वान का समर्थन किया।
दिलीप जायसवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की बांग्लादेश से सटी सीमा का फायदा घुसपैठिए पिछले 30 से 40 वर्षों से उठाते आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- भवानीपुर में ममता के खिलाफ कांग्रेस उतारेगी मजबूत नेता, CEC की बैठक में हुआ प्रत्याशियों पर मंथन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले आक्रामक रणनीति का संकेत देते हुए कांग्रेस ने ऐलान किया कि वह राज्य की सभी 294 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार उतारने से भी पीछे नहीं हटेगी। पढ़िए पूरी खबर…
