पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। ममता भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में ममता मनर्जी ने अपनी प्रॉपर्टी, धन-दौलत से जुड़ी सारी जानकारी दी है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, पिछले पांच सालों में मुख्यमंत्री की संपत्ति में कमी आई है। बंगाल की सीएम को साधारण जीवनशैली के लिए जाना जाता है। जानें ममता बनर्जी की नेटवर्थ, बैंक बैलेंस और प्रॉपर्टी की हर डिटेल…
ममता बनर्जी की दौलत हुई कम
ममता बनर्जी द्वारा चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के मुताबिक, उनकी कुल चल संपत्ति 15.37 लाख रुपये है। 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कुल 16.72 लाख रुपये दिए जाने की जानकारी दी थी। इसका मतलब है कि पिछले 5 सालों में उनकी कुल संपत्ति में 1.3 लाख रुपये की कमी आई है।
ममता बनर्जी की संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा उनके बैंक अकाउंट में है। TMC प्रमुख के अलग-अलग बैंक अकाउंट में कुल 12 लाख 76 हजार रुपये से ज्यादा की रकम जमा है।
ममता ने अपने पास 9.75 ग्राम का सोना भी अपने पास होने की जानकारी दी है जिसकी कुल वैल्यू 1,45,000 रुपये के आसपास है।
ममता के पास कोई अचल संपत्ति नहीं
ममता बनर्जी के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। यानी ना उनके पास कोई घर, कमर्शियल बिल्डिंग या कृषि भूमि नहीं है। ममता के पास अपना कोई वाहन भी नहीं है।
अपने सादा जीवन के लिए मशहूर ममता बनर्जी ने एक बार फिर अपने हलफनामे में यह सपष्ट किया है कि उनके पास कोई अचल (immovable) प्रॉपर्टी नहीं है। साल 2021 में उन्होंने अपने पास कुल 69,255 रुपये कैश होने की जानकारी दी थी। जिसे बढ़ाकर अब 75,700 रुपये कर दिया गया है।
ममता बनर्जी ने अपने हलफनामे में किसी भी आपराधिक मामले या देनदारी (कर्ज) की घोषणा नहीं की है।
यह भी पढ़ें: बंगाल में SIR के बाद बदले चुनावी समीकरण, TMC और BJP दोनों के प्रभावित होने के आसार
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष सतत पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत 90.83 लाख से अधिक नाम हटा दिए गए हैं, जिससे कई सीट पर समीकरण बदल गया है। इससे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए नई अनिश्चितताएं पैदा हो गई हैं। राज्य के कुल मतदाताओं की संख्या 7.56 करोड़ से घटकर 6.77 करोड़ रह गई है, लिहाजा दोनों प्रमुख दलों को इस महीने के चरण में होने वाले चुनाव अलग परिस्थितियों में लड़ने होंगे। पढ़ें पूरी खबर…
