Bengal News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सॉल्ट लेक में स्थित विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन के सामने ‘बिस्वा बांग्ला’ का एक लोगो लगा था, लेकिन अब शुभेंदु अधिकारी सरकार ने उसे हटवा दिया है। इसको लेकर टीएमसी सुप्रीम और राज्य की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने नाराजगी जताई है, उनका कहना है कि यह लोगो उन्होंने डिजाइन था, लेकिन अब इसे तोड़ दिया गया।

इस मुद्दे पर पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “मुझे बहुत बुरा लग रहा है कि मैंने एक कलाकार की मदद से वह लोगो बनाया था और खुद उसे डिज़ाइन किया था। आप मुझसे नाराज़ भी हो सकते हैं। इसे देखकर हमारे छोटे भाई-बहनों और खेल प्रेमियों ने सेल्फी ली।”

‘फीफा टीम ने की थी तारीफ’

ममता बनर्जी ने स्टेडियम के लोगों को लेकर कहा, “सॉल्ट लेक स्टेडियम में अंडर-17 मैच खेलने वाली फीफा टीम ने भी इसकी सराहना की। उन्होंने इसका क्रेडिट मुझे दिया। उन्होंने इसे तोड़ दिया।” शुभेंदु अधिकारी सरकार के लोगो हटाने के इस कदम को टीएमसी ने ममता बनर्जी की पहचान और बंगाल की अस्मिता को मिटाने की राजनीतिक साजिश करार दिया है।

TMC ने लगाए बंगाली अस्मिता मिटाने की कोशिश के आरोप

राज्य सरकार के फैसले को लेकर टीएमसी नेताओं का कहना है कि शुभेंदु अधिकारी की सरकार ममता बनर्जी के जनहित और सांस्कृतिक कार्यों के प्रभाव को बंगाल की जनता के दिलों से मिटाना चाहती है, इसलिए हर उस जगह से ‘बिस्वा बांग्ला’ का लोगो हटाया जा रहा है जो कि ममता बनर्जी की सरकार द्वारा स्थापित किया गया था।

इस मामलों में बंगाल के प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि स्टेडियम के सौंदर्यीकरण और सरकारी भवनों से राजनीतिक या पूर्ववर्ती सरकार के विशिष्ट प्रचार प्रतीकों को हटाकर राष्ट्रीय और खेल से जुड़े वास्तविक प्रतीकों को जगह देने की नीति के तहत यह कदम उठाया गया है।

फाल्टा सीट पर बीजेपी की जीत

फाल्टा सीट पर हुई वोटिंग के रविवार को नतीजे आई हैं, जिसमें बीजेपी के प्रत्याशी को बड़ी जीत मिली है। बीजेपी देबांग्शु पांडा ने इस सीट पर 1 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। यह सीट टीएमसी के नंबर दो नेता यानी सांसद अभिषेक बनर्जी के लोकसभा क्षेत्र में आती है। इसे टीएमसी का गढ़ माना जाता था लेकिन बीजेपी ने यह किला भी भेद दिया।

कौन हैं देबांग्शु पांडा? जो फाल्टा विधानसभा सीट पर एक लाख से अधिक वोटों से जीते

पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर बीजेपी का कमल खिल गया है। भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने यहां एक लाख से बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंदियों को हराया है। फाल्टा सीट पर गड़बड़ी मिलने पर चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान कराने का फैसला किया था। पढ़िए पूरी खबर…