Mamata Banerjee on Bangladesh Election Results: बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की ऐतिहासिक जीत हुई है। इसके चलते बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है। तारिक रहमान 17 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं जिसके लिए दुनिया भर के कई राष्ट्रीय अध्यक्षों को न्योता भी दिया गया है।

वही तारीख रहमान की पार्टी को मिली इस जीत को लेकर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुशी जताई है उन्होंने तारिक रहमान को फूल और मिठाई बेचकर जीत की बधाई दिए है। ममता बनर्जी ने तारीख रहमान को अपना भाई बताया है‌।

दफ्तर में फूल मिठाइयों के साथ भेजी बधाई

बता दें कि ममता बनर्जी ने बीएनपी की जीत के बाद उन्हें फूल और मिठाइयां भेजी है। ये मिठाइयां और फूल ढाका के गुलशन स्थित बीएनपी चेयरपर्सन के राजनीतिक कार्यालय भेजे गए। मीडिया सेल के सदस्य अतीकुर रहमान रुमान ने गुलशन कार्यालय में यह बधाई स्वीकार की।

इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक संदेश जारी कर बांग्लादेश की जनता और बीएनपी नेतृत्व को शुभकामनाएं दी थीं। ममता ने बीएनपी को मिली जीत का क्रेडिट तारिक रहमान और उनकी पार्टी को दिया था। इसके साथ ही उन्होंने रमजान के अवसर पर अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं थी।

ममता बनर्जी ने लिखा, “बांग्लादेश में मेरे सभी भाइयों और बहनों, सभी लोगों को मेरी तरफ से दिल से बधाई, शुभानोन्दन। उन सभी को मेरा एडवांस रमजान मुबारक। इस शानदार जीत के लिए, मेरे तारिक भाई, उनकी पार्टी और सभी पार्टियों को मेरी तरफ से बधाई। दुआ है, आप सब ठीक और खुश रहें। ममता बनर्जी ने अपने संदेश में भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों के और मजबूत होने की आशा भी व्यक्त की।”

पीएम मोदी ने भी दी थी बधाई

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स के जरिए तारिक रहमान को चुनावी जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि संसदीय चुनाव में बीएनपी को मिली सफलता महत्वपूर्ण है और इसके लिए पार्टी नेतृत्व सराहना का पात्र है।

बता दें कि बांग्लादेश में 13वें संसद चुनाव के लिए मतदान गुरुवार को संपन्न हुआ था। अगले दिन बांग्लादेश निर्वाचन आयोग ने 300 में से 297 सीटों के आधिकारिक नतीजे घोषित किए। घोषित परिणामों के अनुसार, बीएनपी और उसके सहयोगी दलों ने 212 सीटों पर जीत दर्ज की है। ‘बांग्लादेश में किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था बनाए रखनी होगी’, जीत के बाद तारिक रहमान का पहला रिएक्शन