पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार ऐतिहासिक जीत हासिल की है। भाजपा ने राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। पश्चिम बंगाल में बहुमत का आंकड़ा 147 सीट है, जिससे बीजेपी काफी आगे चल रही है।
इधर भाजपा की इस जीत को लेकर ममता बनर्जी ने करारा हमला बोला है और भाजपा पर सीटें लूटने का आरोप लगाया है। साथ चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा है।
100 से अधिक हमारी सीटें लूट ली- ममता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “भाजपा ने 100 से अधिक हमारी सीटें लूट ली हैं। चुनाव आयोग भाजपा का आयोग बन गया। मैंने सीओ और मनोज अग्रवाल से भी शिकायत की, लेकिन वे कुछ नहीं कर रहे हैं।” मीडिया से सवाल करते हुए कहा, “क्या आपको लगता है कि यह जीत है? यह नैतिक जीत नहीं बल्कि यह अनैतिक जीत है।”
हम जोरदार वापसी करेंगे- ममता
ममता बनर्जी ने आगे कहा, चुनाव आयोग ने केंद्रीय बलों, पीएम और गृहमंत्री के साथ मिलकर जो कुछ भी किया है, वह पूरी तरह से गैर-कानूनी है। यह लूट है। हम जोरदार वापसी करेंगे।
मुझे लात मारी गई- ममता
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने मतगणना केंद्र पर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए कहा कि हिंसा दोपहर 3 बजे के बाद शुरू हुई और उन पर हमला किया गया। उन्होंने दावा किया कि सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए थे और जिला अधिकारी के कहने के बावजूद पार्टी एजेंटों को केंद्र के अंदर जाने नहीं दिया गया, जो बाद में वहां नहीं मौजूद नहीं थे।
मुख्यमंत्री बनर्जी ने आगे कहा, “दोपहर 3 बजे से ही वे हमें पीट रहे थे। मुझे लात मारी गई, धक्का दिया गया। साथ ही सीसीटीवी भी बंद कर दिया गया। हमारे किसी भी एजेंट को मतगणना केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया गया। मतगणना अधिकारी ने मुझे आश्वासन दिया था कि हमारे एजेंटों को अंदर जाने दिया जाएगा, लेकिन उसके बाद वह कहीं भी नहीं मिले। मैंने हर जगह शिकायत की।”
दो अंकों में सिमटी टीएमसी
पश्चिम बंगाल में भाजपा ने बहुमत का आकंड़ा पार कर लिया है। वहीं, टीएमसी दो अंकों में सिमटी हुई है। ममता बनर्जी खुद अपनी सीट भी नहीं बचा पाई। भाजपा शुभेंदु अधिकारी उन्हें कड़ी टक्कर दी। शुभेंदु अधिकारी पहले ही नंदीग्राम की सीट पर कब्जा कर चुके है और अब ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर पर कब्जा कर चुके हैं। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने 15113 वोटों हरा दिया है। शुभेंदु अधिकारी ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था।
यह भी पढ़ें: ‘टीएमसी सासंद का एक गाना ममता बनर्जी को ले डूबा’, बंगाल में कमल खिलने के बाद उमा भारती ने कसा तंज
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी जो किया है, वो किसी करिश्मे से कम नहीं है। जैसे-जैसे काउंटिंग का दौर बढ़ रहा है, बीजेपी का विजय रथ भी आगे की तरफ बढ़ रहा है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की नेता उमा भारती ने प्रतिक्रिया दी है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज भी कसा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
