पश्चिम बंगाल में बुधवार (29 अप्रैल) को दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर विधानसभा सीट पर टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बाहर से आए पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) और सुरक्षाबल निष्पक्ष नहीं हैं और माहौल को प्रभावित किया जा रहा है।

सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के पोस्टर हटाए जा रहे हैं और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इसी तरह चुनाव कराए जाते हैं और जोर देकर कहा कि वोट जनता डालेगी, ना कि पुलिस या सुरक्षाबल।

बंगाल की सीएम ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता नहीं दिख रही है और बीजेपी के इशारे पर विपक्षी दलों को निशाना बनाया जा रहा है।

बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे पर्यवेक्षक

चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए ममता बनर्जी ने कहा, ”बाहर से कई ऐसे पर्यवेक्षक आए हैं। बीजेपी जो कुछ कहती है, ये वही कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि देखिए जरा, हमारे सारे पोस्टर हटा दिए गए हैं। क्या ऐसे चुनाव होते हैं? कुछ लोगों को हाल ही में लाया गया और वो अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। वे आतंक फैला रहे हैं।

वोट डालने के बाद अपने मोबाइल में संवाददाताओं को एक फोटो दिखाते हुए ममता बनर्जी ने कहा, ”देखिए, हमारे कार्यकर्ता को रात में कैसे पीटा गया। इस अत्याचार को देखिए। यह कैसी गुंडागर्दी चल रही है? इस तरह मतदान नहीं होता। मतदान शांति से होता है। यह लोकतंत्र का पर्व है। लेकिन इन्होंने इसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। मंशा बिल्कुल साफ है कि भारतीय जनता पार्टी जबरन चुनाव में धांधली करना चाहती है। हमारे कार्यकर्ता और लोग मरने के लिए तैयार हैं, लेकिन वे जगह नहीं छोड़ेंगे।”

यह भी पढ़ें: बंगाल में लोगों के बीच SIR ने पैदा किया डर, क्या और मजबूत हुआ है ‘दीदी’ का वोटबैंक?

 पश्चिम बंगाल चुनाव में इस बार सबसे बड़ा मुद्दा एसआईआर बना हुआ है। चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के विवादास्पद एसआईआर में वोट देने का अधिकार दांव पर लगा हुआ है। वोट देने का अधिकार देश में लोकतांत्रिक समझौते का मूल और निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव का वादा है। लेकिन एसआईआर के मामले में भी बंगाल में यह बात आसान नहीं रह जातीं। मौजूदा हालात में आपसी सहानुभूति और एकजुटता की जो संभावनाएं हैं वे अतीत की तनावपूर्ण और उलझी हुई कहानियों में फंसी हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर…