स्वतंत्रता दिवस पर वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच छिड़ा विवाद अब तूल पकड़ता दिख रहा है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर वंदे मातरम का अपमान करने का आरोप लगाया।

अब इस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कर्नाटक के कलबुर्गी में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया और यहां भाजपा पर हमला बोला है।

देशद्रोही तो वही (भाजपा) लोग हैं- मल्लिकार्जुन खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा कह रही, “जो वंदे मातरम नहीं गाते वे देशद्रोही हैं। देशद्रोही तो वही लोग हैं क्योंकि वे ब्रिटिश के गुलाम बने रहना चाहते थे। हमने गुलामी से उनको बाहर निकाला। आजादी में हम लाए हैं और तुम (भाजपा) लोकतंत्र में ठहर-ठहर कर मंत्री बनो, मुख्यमंत्री बनो, प्रधानमंत्री बनो। ये हक किसने दिलाया, हमने दिलाया। यह ऐसा हो गया हमारी बिल्ली हमीं से म्याऊँ। इस पर वहां मौजूद कार्यकर्ता हंस पड़े।”

आगे मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “सबकुछ हमने कर दिया और अब तुम कौन होते हो हमें सीखाने वाले।”

भाजपा ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पहली बैठक

भाजपा ने शनिवार को ही पार्टी मुख्यालय में नियुक्त पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पहली बैठक की। इसकी अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने की। बैठक में पार्टी ने अपना पहला प्रस्ताव वंदे मातरम को लेकर पास किया। साथ ही भाजपा ने दस बिंदुओं का संकल्प भी लिया।

भाजपा कांग्रेस को याद दिलाएगी

भाजपा कांग्रेस को याद दिलाएगी कि उसकी कार्यसमिति का कोई प्रस्ताव देश के संवैधानिक संस्थानों और संसद में बनाए गए कानून से ऊपर नहीं है। साथ ही महात्मा गांधी के उस ऐतिहासिक कथन को लोगों तक पहुंचाएगी, जिसमें बापू ने वंदे मातरम को साम्राज्यवाद-विरोधी नारा और शुद्धतम राष्ट्रीय भावना से जुड़ा हुआ कहा था। जिस तरह से कांग्रेस ने अपने कार्यक्रमों में दो छंद ही गाने का संकल्प लिया है, उसी तरह भाजपा ने संकल्प लिया है कि भाजपा कार्यकर्ता देशव्यापी अभियान चलाएंगे, जिसमें वंदे मातरम् का इतिहास, अर्थ, राष्ट्रीय महत्व और गौरवशाली विरासत देश के कोने-कोने तक पहुंचाया जाएगा।

इस प्रस्ताव के माध्यम से भाजपा ने लोगों से भी आह्वान किया है कि वे याद रखें कि वंदे मातरम के शब्द कभी इतने शक्तिशाली थे कि ब्रिटिश साम्राज्य उनसे भयभीत हो उठा था। अंग्रेजों ने इसे दबाने का खूब प्रयास किया।

वहीं, प्रेसवार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, “देशभक्ति का लबादा ओढ़कर आखिर कांग्रेस अपने आप को कब तक छिपाएगी। आज कांग्रेस के ऊपर से देशभक्ति का लबादा पूरी तरह गिर चुका है और उसके अंदर की तुष्टिकरण की राजनीति पूरा देश देख रहा है।

यह भी पढ़ें: ‘तीन महीने में चीनी करीब 40% महंगी हो गई…’, खड़गे ने पूछा- जनता पर पड़ रही महंगाई की मार का जिम्मेदार कौन है?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में बढ़ोतरी और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर कम होने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। खड़गे ने शनिवार को सवाल किया कि ऐसी स्थिति में भी पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण (E20) की नीति की समीक्षा क्यों नहीं की जा रही है? पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें