कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अपने ही कार्यकर्ताओं पर भड़क गए। यहां तक कि उन्हें बेकार तक बता दिया और उन्हें ढूंढकर उनपर कार्रवाई करने की बात तक कह दी।

दरअसल, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस (KPCC) ने बेंगलुरु में ‘संकल्प समावेश’ कार्यक्रम आयोजित की, इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया।

मौजूद थे तमाम बड़े नेता

कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के तौर पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बुलाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार,पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, राज्य प्रभारी रणदीप सुरजेवाला समेत राज्य के तमाम बड़े कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने लगाए डीके-डीके के नारे

कांग्रेस अध्यक्ष जब कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर ही रहे थे तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने वहां मौजूद मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को देखकर “DK-DK” के नारे लगाए। इस पर मल्लिकार्जुन खड़गे अपने ही कार्यकर्ताओं पर भड़क उठे।

तुम लोग बेकार हो- मल्लिकार्जुन खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यकर्ताओं की देखते हुए कहा, “हे सुनो इधर, क्या यहां शोर मचाने से पूरे देश में कोई असर पड़ेगा? क्या बाकी लोग यहां कचरा साफ करने आए हैं? यह किसी एक शख्स का कार्यक्रम नहीं है, यह पार्टी का कार्यक्रम है और फिर अंग्रेजी में उन्हें You useless fellows (तुम लोग निकम्मे हो…) कहा।” हालांकि मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार खुद उठे और कार्यकर्ताओं को हाथ दिखाकर शांत रहने और बैठने की अपील की।

फुटेज देखने के बाद मैं अनुशासनात्मक कार्रवाई करूंगा- कांग्रेस अध्यक्ष

आगे कहा, “यहां किसी व्यक्ति की पूजा नहीं होती, हम यहां पार्टी के उस कार्यक्रम के लिए हैं जो हम सभी को एक साथ लाता है। मुझे 58 साल का राजनीतिक अनुभव है। यहां कई नेता आए हैं; भले ही पार्टी में उनका योगदान कम रहा हो, लेकिन पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। जो कोई भी यहां शोर मचा रहा है, उसका फुटेज होगा; फुटेज देखने के बाद मैं अनुशासनात्मक कार्रवाई करूंगा।”

यह भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के ‘करीबी’ की हार, कम वोट के बावजूद एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी की जीत

झारखंड में दो सीटों के लिए हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ ‘खेल’ हो गया है। दूसरी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रणब झा की हार हो गई है। वहीं एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत हुई है। परिमल नाथवानी के पास तय वोट से कम वोट था। उसके बावजूद उनकी जीत हुई है। वहीं एक सीट पर जेएमएम उम्मीदवार की जीत हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें