1 मार्च 2026 से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। गैस के दाम, रेलवे टिकटिंग, बैंकिंग नियम और मोबाइल ऐप्स – हर जगह नया नियम या अपडेट नजर आएगा। ये बदलाव सीधे आपके खर्च, सफर और डिजिटल लेन-देन को प्रभावित कर सकते हैं। लेकिन अगर समय रहते खुद को अपडेट कर लेंगे, तो ये बदलाव आपकी जिंदगी को और आसान और सुरक्षित बना देंगे। आइए जानते हैं 1 मार्च से कौन-कौन सी चीजें बदल रही हैं और कैसे इसका असर आपके रोजमर्रा पर पड़ेगा।
एलपीजी गैस सिलेंडर
रसोई गैस के दाम अभी ज्यादा नहीं बढ़े हैं और आम लोगों के लिए ये स्थिर हैं। लेकिन 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम हर महीने थोड़े ऊपर-नीचे होते रहते हैं। पिछले महीने इसका दाम लगभग ₹49 बढ़ा था और मार्च में भी हल्का बदलाव हो सकता है। होटल, रेस्तरां या कैटरिंग वालों को इस पर खास ध्यान देना चाहिए।
रेलवन ऐप से रेलवे टिकटिंग आसान
1 मार्च 2026 से पुराना UTS ऐप बंद हो जाएगा और उसकी जगह रेलवन (RailOne) ऐप काम करेगा। अब सिर्फ जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट ही नहीं, बल्कि रिजर्वेशन, ट्रेन का लाइव स्टेटस और लोकेशन जैसी सभी सुविधाएं इसी ऐप में मिलेंगी।
RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने का तरीका भी बेहद आसान है: ऐप खोलें, Journey Planner में “Unreserved” ऑप्शन चुनें, अपने स्टेशन भरें और ट्रेन टाइप (Mail, Express, Superfast) चुनें। पेमेंट पूरा होने के बाद आपका टिकट My Tickets सेक्शन में दिखेगा और जरूरत पड़ने पर PDF डाउनलोड भी कर सकते हैं। इस ऐप से अब अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत नहीं, सब काम एक ही जगह से होगा।
सिम बाइंडिंग और डिजिटल फ्रॉड से सुरक्षा
1 मार्च से WhatsApp, Telegram और Signal जैसे ऐप सीधे आपके सिम से जुड़ेंगे। अगर आप सिम निकालेंगे तो ये ऐप काम नहीं करेंगे। वाई-फाई या दूसरे नेटवर्क से इन्हें बिना सिम इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
UPI और डिजिटल पेमेंट सुरक्षा
अब बड़ी रकम का ट्रांसफर सिर्फ UPI PIN से नहीं होगा। इसके लिए अतिरिक्त बायोमेट्रिक या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा। इससे ऑनलाइन फ्रॉड और धोखाधड़ी कम होगी।
बैंकिंग और मिनिमम बैलेंस नियम
सरकारी बैंक 1 मार्च से मिनिमम बैलेंस का नियम बदल रहे हैं। पहले किसी एक दिन बैलेंस कम होने पर पेनल्टी लगती थी, अब पूरे महीने के एवरेज बैलेंस के हिसाब से पेनल्टी लगेगी।
CNG, PNG और ATF के रेट
हर महीने की शुरुआत में पेट्रोलियम कंपनियां CNG, PNG और एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम बदलती हैं। मार्च में भी इनके रेट में बदलाव की संभावना है।
यह भी पढ़ें- GDP: भारत की जीडीपी तीसरी तिमाही में 7.8% की रफ्तार से बढ़ी
2022-23 को बेस ईयर मानकर नेशनल अकाउंट्स की नई सीरीज के अनुसार, भारत की इकॉनमी 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान 7.8% बढ़ी, जो एक साल पहले 7.4% थी। मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन (MoSPI) ने शुक्रवार को बेस ईयर 2022-23 के साथ एनुअल और क्वार्टरली नेशनल अकाउंट्स एस्टिमेट्स की नई सीरीज जारी की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक
