महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां एक सवारियों से भरी वैन सीमेंट मिक्सर से टकरा गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि इसमें 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना गोविली गांव के रायता पुल के पास सुबह करीब 10:45 बजे हुई।
जिले की ग्रामीण पुलिस ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि कल्याण से मुरबाद जा रही एक वैन की, विपरीत दिशा से आ रहे एक सीमेंट मिक्सर से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
मुरबाद के तहसीलदार अभिजीत देशमुख ने बताया कि वैन में सवार कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है और दो घायलों को उल्हासनगर के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनमें से छह लोगों की पहचान कर ली गई है और अन्य पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने बताया कि मृतकों में आठ पुरुष और तीन महिलाएं शामिल थीं। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद कल्याण से अहिल्यानगर जाने वाली सड़क पर कुछ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और अब यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
नोएडा में स्कूल बसों की टक्कर, 18 घायल
ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र के आमका रूपबास रोड पर सोमवार सुबह दो स्कूल बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक बस में सवार 18 बच्चे घायल हो गए। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत दादरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में एक बस का चालक भी घायल हुआ, जबकि दूसरी बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें – आंकड़े बोलते हैं: हर घंटे 17 मौतें, साल में 4 लाख हादसे… कब तक जान गंवाते रहेंगे ‘साहिल धनेशरा’
3 फरवरी की दोपहर साहिल दिल्ली के द्वारका सेक्टर-11 की एक सड़क पर बाइक से जा रहा था। उसके आगे एक बस चल रही थी। उसने बस को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और वो तीन टुकड़ों में बंट गई। साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
