महाराष्ट्र में जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनावों की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी और महायुति में उसकी सहयोगी शिवसेना अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं। बीजेपी ने जिला परिषद की 200 और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 137 सीटों पर बढ़त बना ली है। एनसीपी 120, कांग्रेस 46, शिवसेना (यूबीटी) 33, एनसीपी (शरद पवार) 13 और अन्य 29 सीट पर आगे हैं।
12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनावों के लिए वोटों की गिनती सुबह 10 बजे शुरू हुई थी।
महाराष्ट्र में शनिवार को 12 जिला परिषदों (रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर) के 731 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था। इसके अलावा इनके अधिकार क्षेत्र में आने वाली 125 पंचायत समितियों की 1,462 सीटों के लिए भी वोटिंग हुई थी।
जिला परिषद चुनावों में कुल 2,624 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि पंचायत समिति चुनावों में 4,814 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। एनसीपी के दोनों धड़ों के एक होने की संभावना पर भी नजरें टिकी हुई हैं। दोनों गुट पुणे, सातारा, सोलापुर और सांगली में स्थानीय निकाय चुनाव गठबंधन के तहत लड़े। इन क्षेत्रों में दोनों गुटों के उम्मीदवार मूल ‘घड़ी’ चुनाव चिह्न पर मैदान में उतरे।
साल 2017 के चुनाव में क्या हुआ था: पिछला जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव 2017 में हुआ था। तब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और उसने महाराष्ट्र की 225 जिला परिषद सीटें जीतीं। पुणे, सतारा, उस्मानाबाद और परभनी में उसने मजबूत प्रदर्शन करते हुए पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में अपनी पकड़ मजबूत की। लातूर, सांगली और औरंगाबाद में बड़ी जीत के दम पर बीजेपी 141 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही। कांग्रेस ने सिंधुदुर्ग, औरंगाबाद और कोल्हापुर में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 123 सीटें जीतीं। शिवसेना ने रायगढ़ और रत्नागिरी जैसे तटीय जिलों और पुणे में शानदार प्रदर्शन करते हुए 119 सीटें हासिल कीं।
जिलेवार और वार्डवार रुझानों के पल-पल के अपडेट के लिए जनसत्ता डॉट कॉम के साथ बने रहिये...
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी: फड़नवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों की मतगणना को लेकर कहा कि बीजेपी महाराष्ट्र के शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। फड़नवीस ने कहा कि बीजेपी ने 2017 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों से पता चलता है कि लोगों ने एक बार फिर महायुति गठबंधन पर अपना भरोसा जताया है।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: कोल्हापुर जिला परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बनी एनसीपी
अजित पवार की एनसीपी कोल्हापुर जिला परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जिला परिषद की कुल 68 सीटों में भाजपा को 12, शिव सेना (शिंदे) को 9, एनसीपी को 20, कांग्रेस को 15, शिवसेना (यूबीटी) को 1 और बाकी सीटें अन्य को मिली हैं।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: जिला परिषद में बीजेपी पहले, शिवसेना दूसरे नंबर पर
जिला परिषद चुनावों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं, शिवसेना शिंदे गुट दूसरे नंबर पर है। अजित पवार की एनसीपी तीसरे और कांग्रेस चौथे नंबर पर है।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: कोल्हापुर में बीजेपी विधायक की बेटी को मिली जीत
कोल्हापुर में बीजेपी विधायक राहुल अवाडे की बेटी सानिका अवाडे चुनाव जीत गई हैं। सानिका अवाडे अपने परिवार की चौथी पीढ़ी हैं जो राजनीति में सक्रिय है। सानिका जिला परिषद अध्यक्ष पद की दावेदार भी हो सकती हैं।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: सिंधुदुर्ग के अंबोली में बीजेपी ने हासिल की बढ़त
सिंधुदुर्ग के अंबोली जिला परिषद समूह में भाजपा ने बढ़त हासिल कर ली है। यहां भाजपा की शोभा गावडे ने जीत दर्ज की है।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: धाराशिव के पारगांव जिला परिषद में स्वाति तालेकर जीतीं
धाराशिव के पारगांव जिला परिषद समूह से शिवसेना की स्वाति तालेकर 1700 वोटों से जीत गईं।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: रत्नागिरी में पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र माने की पत्नी जीतीं
रत्नागिरी में पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र माने की पत्नी नेहा माने ने जीत हासिल की।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: घारे जिला परिषद में नमिता सुधारकर ने मारी बाजी
कर्जत में एनसीपी की सुधाकर घारे की पत्नी नमिता सुधाकर घारे ने जिला परिषद समूह से रिकॉर्ड 4650 वोटों से जीत हासिल की।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: रत्नागिरी में भाजपा, शिवसेना और ठाकरे गुट सत्ता के लिए होड़ में
पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष भाजपा उम्मीदवार शिंदे, शिवसेना उम्मीदवार से हार गए।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: रत्नागिरी में मनसे ने खोला अपना खाता
श्रृंगार तलाटी के उम्मीदवार प्रमोद गांधी की जीत के बाद राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने रत्नागिरी में अपना खाता खोल लिया है।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: अजित पवार की एनसीपी को पुणे जिला परिषद में बहुमत मिलने की संभावना
अजित पवार की एनसीपी को पुणे जिला परिषद चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना है।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: उमरगा तालुका के अलूर में अप्पासाहेब पाटिल जीते
धाराशिव: उमरगा तालुका के अलूर में शिवसेना के बागी उम्मीदवार और कोठाली गांव के पूर्व सरपंच अप्पासाहेब पाटिल जीते।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: रत्नागिरी तालुका में महायुति ने एकतरफा जीत हासिल की
रत्नागिरी तालुका में महायुति ने एकतरफा जीत हासिल की। उन्होंने 10 जिला परिषद वार्ड और 20 पंचायत समिति वार्डों में जीत दर्ज की।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: विधायक अब्दुल सत्तार के बेटे की जीत
विधायक अब्दुल सत्तार के बेटे अब्दुल ने आमेर अम्भाई समूह से शानदार जीत हासिल की।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: रायगढ़ में महेंद्र थार्वे की बहू श्वेता हारीं
रायगढ़ जिले के एक महत्वपूर्ण परिणाम में, शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक महेंद्र थोर्वे की बहू श्वेता थोर्वे, कर्जत तालुका के मोटे वेंगांव पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र से हार गईं। लोकसत्ता के अनुसार, उबथा परिवर्तन विकास अघाड़ी की उम्मीदवार चित्रा जगदीश ठाकरे ने यह सीट जीत ली, जो इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम है।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: बीजेपी के दीपक वैद्य 10 हजार वोटों से जीते
भारतीय जनता पार्टी के दीपक वैद्य ने 10 हजार वोटों से जीत हासिल की।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: सोलापुर जिला परिषद में रुझानों में बीजेपी 21 सीटों पर आगे
सोलापुर जिला परिषद चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा 68 सीटों में से 21 सीटों पर आगे चल रही है। अजीत पवार के नेतृत्व वाला राष्ट्रवादी कांग्रेस दल 9 सीटों पर आगे है, जबकि शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 4 सीटों पर बढ़त बना ली है। लोकसत्ता के अनुसार, मतगणना जारी रहने के दौरान अन्य दल और उम्मीदवार चार सीटों पर आगे चल रहे हैं।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: अतुल पवार ने जाला जिला परिषद से जीत हासिल की
एनसीपी के अतुल पवार ने सांगोला तालुका में जाला जिला परिषद से जीत हासिल की, उन्होंने पूर्व विधायक दीपक सालुंखे के बेटे यशराजे सालुंखे को हराया।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: एनसीपी उम्मीदवार अमृता डोंगले ने कौलव निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की
कोल्हापुर: पूर्व गोकुल अध्यक्ष की बेटी और एनसीपी उम्मीदवार अमृता डोंगले ने कौलव निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: संदीप गावडे ने सावंतवाड़ी तलवाडे जिला परिषद से जीत हासिल की
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के कट्टर समर्थक संदीप गावडे ने सावंतवाड़ी तलवाडे जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: परभणी में बीजेपी नेता के बेटे-बहू और बेटी हारे
परभणी जिला परिषद चुनाव: सुरेश वरपुकर के बेटे, बेटी, बहू और भतीजे को शिंगनापुर, दैथाना, झारी और लोहेगांव की चारों महत्वपूर्ण सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: उपलाई जिला परिषद में बीजेपी की माधुरी मोरे ने जीत हासिल की
माढा तालुका के उपलाई जिला परिषद में बीजेपी की माधुरी मोरे ने जीत हासिल की। बीजेपी ने ने पंचायत समिति की दोनों सीटें भी जीतीं।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: बीजेपी नहीं मनाएगी जश्न
मुंबई स्थित भाजपा के राज्य मुख्यालय में कोई जश्न नहीं मनाया जाएगा, ऐसी जानकारी है कि अजित पवार के निधन के मद्देनजर कोई उत्सव नहीं होगा।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: सिंधुदुर्ग पंचायत समिति में बीजेपी की शानदार जीत
सिंधुदुर्ग पंचायत समिति में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है, जहां से 12 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। इससे पहले 17 सदस्य निर्विरोध चुने गए थे। इसी वजह से सिंधुदुर्ग की पंचायत समिति में महायुति ने बड़ी बढ़त बना ली है।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: गणेश मुले ने खंडाली गांव से जीत हासिल की
सोलापुर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजित पवार गुट के उम्मीदवार गणेश मुले ने मोहोल तालुका के खंडाली गांव से जीत हासिल की।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: रत्नागिरी में शिंदे सेना की बढ़त
शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के उम्मीदवार रत्नागिरी जिले में मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं और 10 जिला परिषद सीटों में से 8 पर आगे चल रहे हैं। नंदकुमार मुरकर 700 वोटों से आगे हैं, जबकि पावस समूह से महायुति पार्टी के उम्मीदवार महेंद्र मांडवकर 1,075 वोटों से आगे हैं। लोकसत्ता के अनुसार, चौथे चरण के मतदान के बाद, निरुल कोलाप काना से निर्दलीय उम्मीदवार उदय बाने और हटखंबा से परशुराम कदम दो समूहों में आगे चल रहे हैं।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: चिकलथाना से जीते बीजेपी उम्मीदवार
परभणी के चिकलथाना जिला परिषद से भारतीय जनता पार्टी के प्रसाद धसालकर जीते। उन्होंने पुरुषोत्तम पावड़े को करारी शिकस्त दी।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: अभी तक किस पार्टी ने कितनी सीटें जीतीं
अब तक एनसीपी ने 10 सीटें, कांग्रेस ने 12 सीटें, भाजपा ने 7 सीटें और शिवसेना ने 6 सीटें जीती हैं।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: बारामती में अजित पवार की पार्टी की पहली जीत
बारामती में अजित पवार की पार्टी NCP की पहली जीत। उम्मीदवार पल्लवी खेत्रे की ने जीत हासिल की।
Maharashtra Zilla Parishad Election Result LIVE: अलीबाग अंबेपुर जिला परिषद में जीते शिवसेना उम्मीदवार
अलीबाग अंबेपुर जिला परिषद समूह में शिवसेना उम्मीदवार की जीत हुई।
