Maharashtra News: महाराष्ट्र में खाद्य और औषधि प्रशासन (FDA) ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन के आरोप में राज्य भर के कई नामी होटलों, रेस्तरां और फास्ट-फूड आउटलेट्स के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इस कार्रवाई के दायरे में दक्षिण मुंबई का प्रसिद्ध ‘बॉम्बे प्रेसिडेंट रेडियो क्लब’ और कोलाबा स्थित ‘मैक्डोनाल्ड्स’ (McDonald’s) का आउटलेट भी आया है।

बता दें कि यह खाद्य विभाग द्वारा ये कार्रवाई मई में पदभार संभालने वाले एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। हाल ही में अधिकारियों ने राज्य भर के 89 होटलों, रेस्तरां और ढाबों का निरीक्षण किया, जिनमें से 71 को सुधार नोटिस जारी किए गए और 13 के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए।

रसोई में रेंगते मिले कॉकरोच और मक्खियां

19 अगस्त को किए गए निरीक्षण के दौरान बॉम्बे प्रेसिडेंट रेडियो क्लब में 47 प्रतिशत गैर-अनुपालन दर्ज किया गया। FDA ने क्लब को निलंबन अवधि के दौरान भोजन की खरीद, बिक्री और वितरण पूरी तरह से रोकने का निर्देश दिया है।

जांच अधिकारियों के अनुसार रसोई में जिंदा मक्खियां और मरे हुए कॉकरोच पाए गए। इसके अलावा, खाना पकाने वाले क्षेत्र की छत से पेंट और प्लास्टर झड़ रहा था, सफाई के डिटर्जेंट पाउडर और रसायन खाद्य पदार्थों के पास रखे थे, कच्चा खाना सीधे फर्श पर रखा था और मांसाहारी भोजन के लिए इस्तेमाल होने वाले रेफ्रिजरेटर बेहद गंदे थे।

मैक्डोनाल्ड्स ने क्या कहा?

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मैक्डोनाल्ड्स इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “कंपनी खाद्य सुरक्षा मुद्दों पर जीरो-टॉलरेंस की नीति अपनाती है और नियामक प्रक्रिया का सम्मान करती है। कंपनी एफडीए के अवलोकनों की समीक्षा कर रही है और वह असली पनीर व गुणवत्ता मानकों का पूरी तरह पालन करती है।”

सामने आए क्या-क्या मामले?

ग्राहक की शिकायत पर हुई जांच में एक कर्मचारी साफ बर्तनों के ऊपर ही मुंह धोता पाया गया, जिससे गंदा पानी बर्तनों पर गिरा। इसके अलावा नोवारा रेस्तरां (मालाड) की बात करें तो नोटिस के बावजूद 25 में से 14 गंभीर खामियों को दूर न करने पर कार्रवाई हुई। इनके अलावा सांताक्रूज के ‘बजरंग स्वीट मार्ट’ और अंधेरी के ‘ASM होटल्स’ पर भी निलंबन की गाज गिरी है।

पुणे और अन्य जिलों में केएफसी पर भी कार्रवाई

‘सुरक्षित अन्न, सुरक्षित औषध, सुरक्षित महाराष्ट्र’ अभियान के तहत पुणे डिवीजन में Bavdhan स्थित ‘KFC’ सहित 5 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए। एफडीए के संयुक्त आयुक्त डी.वी. भोगावड़े के अनुसार, केएफसी के कोल्ड-स्टोरेज एसी से पानी का रिसाव हो रहा था, जिससे खाद्य डिब्बों पर बर्फ जम रही थी और कई डिब्बे सीधे फर्श से सटाकर रखे गए थे।

छत्रपति संभाजीनगर में ‘छप्पन भोग थाली रेस्तरां’ में कीड़ों से भरा ज्वार और बाजरे का आटा मिला, जिसे कर्मचारी कीड़े निकालकर इस्तेमाल करने की तैयारी में थे। नागपुर, नासिक और अमरावती में भी घटिया स्वच्छता मानकों के चलते कई प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, बिना बिल्डिंग के चल रहे 611 स्कूल; आशुतोष रांका की टीम पर ग्रामीणों का हमला

कॉकरोच जनता पार्टी के सह संयोजक आशुतोष रांका अपनी टीम के साथ ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत जयपुर के पास बागरू में एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिसको लेकर राजनीतिक बवाल काफी बढ़ गया। पढ़िए पूरी खबर…