महाराष्ट्र की राजनीति में हमेशा कुछ ना कुछ दिलचस्प होता रहता है। 29 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे एक ही मंच पर नजर आए। एक किताब के विमोचन के मौके पर लगभग सभी दलों के नेता वहां पर मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि मुझे नहीं पता कुछ लोग हमें एक मंच पर देखकर हैरान क्यों हुए हैं, यह महाराष्ट्र की राजनीतिक परंपरा है, जहां पर अलग-अलग पार्टियों के नेता एक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री आशीष शेलार ने एक बयान दिया जिसपर सीएम फड़नवीस ने बयान दिया। आशीष शेलार ने कहा कि अगर राज ठाकरे बुलाएंगे, तो मुख्यमंत्री आएंगे। इसके बाद राज ठाकरे ने मजाक में कहा, “मुख्यमंत्री को 2029 तक रखो और बस। इसके बाद मैं क्या कह सकता हूं।”

‘उद्धव जी ने 2019 के बाद कभी नहीं बुलाया’

आशीष शेलार के बयान का जिक्र फड़नवीस ने किया उन्होंने कहा, “आशीष शेलार ने कहा कि जब भी राज ठाकरे बुलाते हैं, देवेंद्र फड़नवीस आते हैं। आशीष जी, 2019 तक जब भी उद्धव जी बुलाते थे, मैं जाता था। उन्होंने 2019 के बाद कभी नहीं बुलाया, नहीं तो मैं चला जाता। मैं तो बुलावे का इंतजार कर रहा हूं।” इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने आगे कहा, “प्रोग्राम में आखिरी भाषण देने का फायदा यह है कि राज ठाकरे इसका जवाब नहीं दे पाएंगे। इसलिए, आज मैंने जो कुछ भी कहा, उसका कोई बदला नहीं लिया जाएगा।”

मुंबई में कार्टूनिस्टों के लिए बनेगी गैलरी

फड़नवीस ने मुंबई में कार्टूनिस्टों के लिए एक समर्पित गैलरी स्थापित करने की पहल करने की इच्छा भी जताई और कहा कि वे इस परियोजना के लिए राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे का समर्थन लेंगे। उन्होंने कहा, “मुंबई में कार्टूनिस्टों के लिए एक समर्पित गैलरी स्थापित करने का प्रस्ताव है। मैं निश्चित रूप से इसके लिए पहल करूंगा और कार्टूनिस्टों की कृतियों को प्रदर्शित करने के लिए एक गैलरी बनाने राके लिए राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे का समर्थन भी मांगूंगा।”

2019 में टूटा था बीजेपी-शिवसेना का गठबंधन

2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद के बंटवारे को लेकर भाजपा और (अविभाजित) शिवसेना अलग हो गए और कट्टर प्रतिद्वंद्वी बन गए। फिर उद्धव ठाकरे ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई और खुद मुख्यमंत्री बने थे।

यह भी पढ़ें: ‘500 करोड़ की ऑडियो क्लिप का संजय राउत से…’, मनोज जरांगे पाटिल बोले- साजिश में शामिल लोगों को बेनकाब करूंगा

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने रविवार को दावा किया कि उनके द्वारा जारी किए गए ‘500 करोड़ रुपये’ के ऑडियो क्लिप को फर्जी साबित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मनोज जरांगे ने यह भी कहा कि शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत का इस ऑडियो क्लिप से कोई संबंध नहीं है। बता दें कि बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई ने आरोप लगाया है कि इस क्लिप की साजिश में संजय राउत का हाथ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें