महाराष्ट्र में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के तहत तैयार की गई ड्राफ्ट वोटर लिफ्ट में 2,70,313 वोटरों की उम्र 101-150 वर्ष हो गई। ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को पता चला कि कारण एक तकनीकी खराबी बताई गई, इन सभी के जन्म का साल 1900 दर्ज हो गया।
राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) के कार्यालय द्वारा इस मामले को उठाए जाने के एक माह से अधिक समय बाद, मंगलवार को चुनाव आयोग (ECI) ने इसे ठीक कर दिया।
अधिकतर मामले नासिक में आए
इनमें से सबसे अधिक 2,37,974 यानी 88 प्रतिशत मामले नासिक जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों कलवण (एसटी), चांदवड़ और देवलाली (एससी) में पाए गए। बाकि 32,339 मामले पूरे राज्य में मिले।
सीईओ कार्यालय ने आयोग से मांगी जानकारी
मामले की गड़बड़ी पता लगाने के लिए सीईओ कार्यालय ने चुनाव आयोग के आईटी डिवीजन से एसआईआर से पहले की वोटर लिस्ट में जन्मतिथि और उम्र और एसआईआर एन्यूमरेशन फॉर्म में जन्मतिथि की जानकारी एक्सेल फॉर्मेट में मांगी। सीईओ यह जानने की कोशिश कर रहे कि गड़बड़ी एसआईआर से पहले हुई या एसआईआर के दौरान हुई।
17 सिंतबर को लिखना पड़ा पत्र
इस कारण कार्यालय ने 2 सितंबर और फिर 8 सितंबर को फॉलो-अप किया। फिर जानकारी नहीं मिलने पर सीईओ CEO एस. चोकलिंगम ने 17 सितंबर को वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग को पत्र लिखर आईटी सेक्शन को निर्देश देने को कहा कि वे बिनी किसी देरी के यह जानकारी दें।
CEO एस. चोकलिंगम ने पत्र में लिखा, महाराष्ट्र के अलग-अलग विधासभा सीटों में 2,70,313 वोटरों की उम्र एसआईआर-2026 के तहत तैयार ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 101-150 साल के बीच दिखाई गई है। पत्र में आगे कहा गया कि काफी बड़ी संख्या में लोगों की उम्र 126 साल दर्ज की गई थी।
इंडियन एक्सप्रेस ने पूछे सवाल
5 अक्टूबर को द इंडियन एक्सप्रेस ने नई दिल्ली में चुनाव आयोग के प्रवक्ता से पूछा कि जानकारी मिलने में इतना समय क्यों लगा। सूत्रों के मुताबिक, सीईओ कार्यलाय को उसी दिन बाद में जवाब मिला और फॉलो-अप के बाद 6 अक्टूबर को यह गलती सही कर दी गई।
आयोग के अधिकारियों ने बताया कि एक तकनीकी खराबी के कारण बड़ी संख्या में लोगों के जन्म का साल 1900 दर्ज हो गया था और इस समस्या को सिस्टम के जरिए ठीक कर दिया गया।
दोनों चुनाव आयुक्तों ने जताई थी आपत्ति
यह मामला इस बात का सबूत है कि राज्य के सीईओ के अपने वोटरों के रिकॉर्ड के लिए आयोग हेडक्वार्टर पर कैसे निर्भर है। यह आयोग के भीतर उठाई गई चिंताओं को भी दिखाता है।
द इंडियन एक्सप्रेस की इंवेस्टगेशन में बताया गया था कि दो चुनाव आयुक्ताओं ने ECINet पर आपत्ति जताई थी। सुखबीर सिंह संधू ने कहा कि सीईओ, जिला चुनाव अधिकारी और चुनावी पंजीकरम अधिकारी (ERO) के पास ERONet पोर्टल का ‘सही और पूरा एक्सेस’ नहीं था, जबकि ERO के पास कानूनन वोटर लिस्ट में बदलाव करने का अधिकार था। विवेक जोशी ने इसे वोटर लिस्ट डेटाबेस का धीरे-धीरे सेंट्रलाइजेशन कहा।
कब होगी फाइनल लिस्ट जारी?
31 अगस्त को जारी महाराष्ट्र की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 7.72 करोड़ वोटर हैं, एसआईआर से पहले यह संख्या 9.79 करोड़ थी। दावे और आपत्तियां 12 अक्टूबर तक की जा सकती है और फाइनल लिस्ट 16 नवंबर को जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें: ‘गिरफ्तारी से ना डरें’: अभिजीत दीपके बोले- 10 अक्टूबर के दिल्ली प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी की अपील
बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में अभिनेता प्रकाश राज, यूट्यूबर ध्रुव राठी और संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके समेत कई लोग शामिल हुए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाताओं के नाम काटे जाने पर सवाल उठाए और चुनाव आयोग की भूमिका की आलोचना की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
