रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर के लिए देश भर में मची मारामारी के बीच केंद्र सरकार ने शनिवार को एलपीजी की आपूर्ति को बेहतर करने के लिए एक बड़ा निर्णय किया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) के उपभोक्ता अब एलपीसी सिलेंडर नहीं ले पाएंगे। सरकार ने इस संबंध में एक गजट अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना के मुताबिक, सरकार ने तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) आदेश 2026 जारी किया है। इसके तहत पीएनजी और घरेलू एलपीजी कनेक्शन रखने वाला कोई भी व्यक्ति एलपीजी कनेक्शन नहीं रखेगा। उसे किसी भी सरकार तेल कंपनी या उनके वितरकों के माध्यम से घरेलू सिलेंडर का रिफिल प्राप्त नहीं होगा। ऐसे लोगों को अपना एलपीजी कनेक्शन तुरंत वापस देना होगा।
देश के कई राज्यों में लगीं एलपीजी उपभोक्ताओं की कतारें
दिल्ली सहित देश के कई राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में शनिवार को भी रसोई गैस (एलपीजी) का सिलेंडर पाने के लिए लोग लंबी-लंबी कतारों में लगे हुए देखे गए। सोशल मीडिया पर कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
वहीं, सरकार ने माना है कि मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति को देखते हुए एलपीजी की आपूर्ति अभी भी चिंता का विषय है। सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता घरेलू एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना है, विशेष रूप से घरों, अस्पतालों व शैक्षणिक संस्थानों जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए।
रिफाइनरियों से एलपीजी का उत्पादन भी लगभग 31 फीसद बढ़ा दिया गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा कि देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर का वितरण शुरू हो गया है।
साथ ही, रसोई गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए देशभर में छापेमारी और औचक निरीक्षण तेज कर दिए गए हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि घरेलू उपयोग के लिए रसोई गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध होने के बावजूद घबराहट में बुकिंग लगातार बढ़ रही है।
उधर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता और कई जिलों में एलपीजी वितरण केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। सुबह से ही कोलकाता, दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना जिलों में कई स्थानों पर एलपीजी वितरण केंद्रों के बाहर लोगों की भारी भीड़ नजर आई।
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, कानपुर व प्रयागराज, जम्मू-कश्मीर के जम्मू, बिहार के पटना, महाराष्ट्र के मुंबई व पुणे, हिमाचल प्रदेश के शिमला, कर्नाटक के बंगलुरु आदि में एलपीजी वितरण केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। कुछ उपभोक्ताओं ने रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिलने की बातें सोशल मीडिया के कई मंचों पर भी लिखीं। आगरा में व्यावसायिक एलपीजी गैस की किल्लत होने से आगरा में पेठा कारोबार पर भारी संकट मंडराने लगा है ।
यह भी पढ़ें: ‘LPG की सप्लाई चिंता का विषय’, पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- स्टॉक खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं

ट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा कि खुदरा दुकानों पर स्टॉक खत्म होने की कोई भी घटना सामने नहीं आई है, पेट्रोल और डीज़ल भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
