पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि राज्य के सभी स्कूलों, कॉलेजों और मंदिरों के एक किलोमीटर दायरे में शराब की दुकान खोलने की इजाजत नहीं होगी।

कल्याणी में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 27 मई से अन्नपूर्णा योजना को लेकर फॉर्म जारी करेगी। इसके तहत महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये की मदद की जाएगी।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “अन्नपूर्णा योजना के फॉर्म सचिवालय से कल जारी किए जाएंगे। सभी भारतीय इस स्कीम के फायदे उठाने के लिए पात्र हैं।”

इसके अलावा शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि पूरे राज्य में 400 कैंटीन पर सप्ताह में दो बार पांच रुपये में माछ-भात उपलब्ध करवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री बनने के बाद क्या-क्या फैसले ले चुके हैं शुभेंदु अधिकारी?

  1. शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद सबसे पहले बीएसएफ को सीमा पर फेंसिंग के लिए जमीन ट्रांसफर की थी। पश्चिम बंगाल चुनाव में यह बीजेपी का सबसे बड़ा मुद्दा था।
  2. शुभेंदु अधिकारी ने यह भी ऐलान किया कि SIR में हटाए गए मतदाताओं को पश्चिम बंगाल सरकार की योजनाओं का फायदा नहीं मिलेगा।
  3. राज्य में युवाओं को रोजगार के ज्यादा मौके देने के लिए शुभेंदु सरकार ने आवेदकों की उम्र सीमा पांच साल बढ़ाने का फैसला किया। अमित शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान यह वादा किया था।
  4. इसके अलावा शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत योजना, प्रधान मंत्री विश्वकर्मा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, पीएम जन आरोग्य योजना और पीएम कृषक बीमा योजना लागू करने का फैसला भी ले चुके हैं।

यह भी पढ़ें: ‘जल्दी-जल्दी भागो’, बॉर्डर पर जुटी बांग्लादेशी भीड़ से बोले शुभेंदु अधिकारी- हम जेल में खाना नहीं खिलाना चाहते

उत्तर 24 परगना के बशीरहाट सब डिवीजन में स्थित हकीमपुर चेकपॉइंट पर अवैध बांग्लादेशियों की भीड़ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें