पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच सऊदी अरब से क्रूड ऑयल लेकर एक जहाज मुंबई पहुंच गया है। न्यूज एजेंसी ANI द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 1,35,335 मेट्रिक टन क्रूड लेकर मुंबई पहुंचा लाइबेरिया के झंडे वाला तेल टैंकर Shenlong Suezmax ने एक मार्च को रास तनुरा पोर्ट से लोडिंग की और वहां से तीन मार्च को मुंबई के लिए रवाना हुआ।
मैरीटाइम ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, यह जहाज आठ मार्च को होर्मुज स्ट्रेट में देखा गया, इसके बाद इसके ट्रैकिंग सिग्नल बंद हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, लाइबेरिया के टैंकर ने होर्मुज के हाई-रिस्क वाले हिस्से में नेविगेट करते समय अपना ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (AIS) ट्रांसपोंडर बंद कर दिया और 9 मार्च को ट्रैकिंग सिस्टम पर फिर से दिखाई दिया।
ANI की रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि जहाज ने बुधवार दोपहर 1 बजे मुंबई पोर्ट पर डॉक किया। इससे क्रूड डिस्चार्ज प्रकिया पूरी होने में करीब 36 घंटे का समय लगेगा। यह टैंकर शेनलॉन्ग शिपिंग लिमिटेड का है और इसे एथेंस की डायनेकॉम टैंकर मैनेजमेंट लिमिटेड मैनेज करती है। इस जहाज में भारतीय, पाकिस्तानी और फिलिपिनो नागरिकों समेत 29 क्रू मेंबर हैं और इसका कैप्टन एक भारतीय है।
यह भी पढ़ें: युद्ध शुरू होने के बाद खाड़ी में कितने जहाजों को निशाना बनाया जा चुका है, TIMELINE

होर्मुज स्ट्रेट में मालवाहक विमानों को निशाना बनाया इसलिए भी चिंता का विषय है क्योंकि इसी रास्ते से दुनिया के 20% तेल और LNG का व्यापार होता है। ईरान युद्ध की शुरुआत से ही यह चेतावनी दे रहा है कि वो होर्मुज स्ट्रेट से किसी भी जहाज को गुजरने नहीं देगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
