Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के समय से चली आ रही लाडली योजना को बंद किए जाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि दिल्ली सरकार लाडली योजना को 31 मार्च, 2026 के बाद बंद कर देगी। इस योजना की जगह एक अप्रैल, 2026 से दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ अस्तित्व में आएगी। नई योजना में दिल्ली की लाड़लियों के लिए सरकार ने मौजूदा राशि में भी बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।
इस योजना में परिवार की दो बच्चियों को 56 हजार रुपए की राशि उनके अकाउंट में स्थानांतरित की जाएगी। अभी तक 12 कक्षा पास करने वाली लड़कियों के लिए यह राशि 36 हजार रुपए निर्धारित थी।
दिल्ली सरकार इसको 20 हजार रुपए बढ़ाकर 56 हजार कर रही है। इसके चलते लड़कियों को सब कुछ मिलाकर बैंक से ब्याज के साथ में एक लाख रुपए की राशि मिल सकेगी। यह राशि लड़कियों को ग्रेजुएशन करने पर एक लाख रुपए मिलेगी।
यह भी पढ़ें- विशेष संशोधन के बाद असम की अंतिम मतदाता सूची जारी, पुरुष और महिला मतदाताओं में मामूली अंतर
दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए 160 करोड़ रुपए के फंड की जरूरत महसूस की है और आगे इसको बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी तो मुख्यमंत्री का कहना है कि वो भी किया जाएगा। अभी तक 1.86 लाख अनक्लेमड खाते सामने आए जिनमें लाडली राशि के लिए कोई दावा नहीं किया जा सका। इन सभी की जांच पड़तााल की गई तो 30 हजार खातों का पता किया जिनके लिए 90 करोड़ रुपए जारी किए गए जबकि 41 हजार और लाभार्थियों का पता करने के बाद 100 करोड़ रुपए की राशि उनको जारी की जाएगी। इसके लिए कुल राशि 190 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान सरकार ने किया।
नई योजना में कई शर्तों का भी लगाया जाएगा जो पात्र होंगे उसको यह लाभ मिलेगा। इसमें अगर अभिभावक नाबालिग की शादी करते हैं तो उसको यह राशि नहीं मिलेगी। पात्रता के लिए एक लाख रुपए की पारिवारिक आय को 1.20 लाख रुपए करने का भी ऐलान किया गया है।
यह भी पढ़ें- ‘कयामत तक बाबरी नहीं बन पाएगी’, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- रामद्रोहियों के लिए कोई जगह नहीं बची
(भूपेंद्र पांचाल की रिपोर्ट)
