Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भोपाल में आयोजित बुंदेली सम्मेलन में एक अलग और हल्का-फुल्का अंदाज देखने को मिला। रवींद्र भवन में बुंदेली संस्कृति, युवाओं और रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा चल रही थी, तभी छतरपुर की मशहूर बुंदेली कंटेंट क्रिएटर बिन्नू रानी के एक सवाल ने माहौल को खुशनुमा बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्ची ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से पूछा कि उन्होंने प्रदेश की ‘जिज्जियों’ यानी बहनों के लिए तो काफी कुछ किया है, लेकिन अब ‘बिन्नुओं’ यानी बेटियों के लिए उनका क्या करने वाले हैं, जरा वही बताइए, सब सुनने बैठे हैं?
लाड़ली बहना बहुत महंगी पड़ रही है- मोहन यादव
बच्ची के सवाल पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मजाकिया लहजे में जवाब देते हुए कहा, “तुमको मालूम नहीं है कि लाड़ली बहना भी बहुत महंगी पड़ रही हैं।” मुख्यमंत्री के इतना कहते ही पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। इसके बाद सीएम ने कहा, “बिन्नू ये बड़ी ही अंदर की बात है। मेरे को क्या मालूम था कि मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ती है।”
बातचीत के दौरान यादव ने लाड़ली बहना योजना के बारे में भी बात की और कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें सरकार की वित्तीय जिम्मेदारियों का वास्तविक एहसास हुआ। इसके बावजूद, उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के हित में फैसला लेने से पीछे नहीं हटेगी।
उन्होंने बताया कि योजना की शुरुआत 1000 रुपये प्रति माह की राशि से हुई थी। इसे अब बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती वित्तीय चुनौतियों के बावजूद, सरकार का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और सशक्त बनाना है।
कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “सत्ता के लिए आपने ऐसा तमाशा क्यों खड़ा किया? यह नाटक क्यों किया? क्या आपको यह एहसास नहीं हुआ कि बाद में यह बोझ बन जाएगा? आज महाराष्ट्र की क्या स्थिति है? आप बार-बार क्यों कहते हैं कि आर्थिक स्थिति खराब हो गई है? चुनाव के दौरान सरकारी खजाने का इस्तेमाल करके राजनीतिक लाभ उठाना और सत्ता में आना और फिर बाद में शिकायत करना। इसकी क्या जरूरत है? देश, अपने राज्य और जनता के बारे में सोचिए।”
यह भी पढ़ें: 1974 में दादा ने बनवाया था घर, जहां बीता बचपन उसी पैतृक मकान पर CM मोहन यादव ने चलाई कुदाल
आम तौर पर जब मुख्यमंत्री मोहन यादव किसी परियोजना स्थल पर पहुंचते हैं, तो वे रिबन काटते हैं, आधारशिला रखते हैं या किसी चीज का उद्घाटन करते हैं। लेकिन उज्जैन में रविवार को वे अपने साथ कुदाल लेकर पहुंचे और उसका इस्तेमाल अपने पैतृक घर की दीवारों को तोड़ने के लिए किया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…
