कोलकाता के पुलिस उपायुक्त (DCP) शांतनु सिन्हा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। शांतनु सिन्हा के देश छोड़कर भागने की आशंका के चलते है ईडी ने यह लुकआउट नोटिस जारी करवाया है। जानकारी के मुताबिक, ईडी ने यह लुकआउट नोटिस सोना पप्पू केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जारी किया गया है।

शांतनु सिन्हा 2025 में कोलकाता पुलिस से सेवानिवृत्त हो चुके थे लेकिन टीएमसी सरकार द्वारा उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था और वह अब भी राज्य पुलिस में कार्यरत हैं।

‘सोना पापू सिंडिकेट’ मामला पश्चिम बंगाल में जमीन कब्जाने, जबरन वसूली और रियल एस्टेट से जुड़े कथित 40 करोड़ रुपये से अधिक के हवाला लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा एक बड़ा मामला है।

DCP बिस्वास पर क्या-क्या आरोप हैं?

मनी लॉन्ड्रिंग और ‘सोना पप्पू सिंडिकेट’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) शांतनु बिस्वास से जुड़े आरोपों की जांच कर रहा है। यह मामला ‘सोना पप्पू’ उर्फ बिस्वजीत पोद्दार द्वारा कथित तौर पर संचालित एक आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा है जिस पर जमीन कब्जाने और जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

इसके अलावा, शांतनु विश्वास पर रेत तस्करी से जुड़े एक मामले में वित्तीय गड़बड़ियों की भी जांच चल रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED के कई समन जारी होने के बावजूद वह पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए हैं। अधिकारियों को उनके देश छोड़कर फरार होने की आशंका है जिसके चलते उनके खिलाफ हाल ही में लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है।