मशहूर शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पटना सिविल कोर्ट ने खान सर के दोनों निजी बॉडीगार्ड्स को नियमित जमानत दे दी है। अदालत के इस फैसले के बाद खान सर और उनके समर्थकों के बीच खुशी का माहौल है।

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों और उपलब्ध तथ्यों पर विचार किया। इससे पहले हुई सुनवाई में वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश की थीं जिसके बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। बुधवार को कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए खान सर की जमानत याचिका स्वीकार कर ली।

पटना सिविल कोर्ट में हुई सुनवाई

कोचिंग संस्थान से जुड़े विवाद मामले को लेकर लंबे समय से कानूनी प्रक्रिया चल रही थी। इसी मामले में खान सर के दोनों सुरक्षाकर्मियों की जमानत याचिका पर पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले के सभी पहलुओं को देखने के बाद दोनों को राहत देने का फैसला सुनाया।

फैसले के बाद खान सर के समर्थकों और छात्रों में उत्साह देखने को मिला। कोर्ट के इस आदेश को खान सर के लिए बड़ी कानूनी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

पिछली सुनवाई में सुरक्षित रखा गया था फैसला

इस मामले में पिछली सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने कोर्ट के सामने अपनी दलीलें रखी थीं। बहस पूरी होने के बाद अदालत ने जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब कोर्ट ने अपना निर्णय सुनाते हुए दोनों बॉडीगार्ड्स को नियमित जमानत प्रदान कर दी है।

क्या है कोचिंंग विवाद मामला?

बता दें कि दो जून की रात कोचिंग संस्थान के बाहर हुए बवाल के दौरान खान सर के दोनों गार्डों पर दो-दो राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया गया था। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि यह कार्रवाई खान सर के निर्देश पर की गई थी। इसके बाद पुलिस ने दर्ज एफआईआर में फैजल खान का नाम भी जोड़ लिया था। इसी मामले में आरोपित बनाए गए ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें अदालत से जमानत मिल गई और वे जेल से बाहर आ चुके हैं।

इस पूरे घटनाक्रम में नया मोड़ उस समय आया जब रौशन आनंद के भाई की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रौशन आनंद ने सार्वजनिक रूप से इस घटना के लिए फैजल खान पर हत्‍या का आरोप लगाया। इसके बाद कदमकुआं थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया। रौशन आनंद ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की जिसके विरोध में उन्होंने धरना भी दिया था।

रौशन आनंद यह आरोप लगाते रहे हैं कि उनके साथ मामले में भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया गया। उनका कहना है कि जिस मामले में उनकी गिरफ्तारी तेजी से हुई, उसी मामले में नामजद किए जाने के बावजूद खान सर के खिलाफ पुलिस ने अब तक कोई कठोर कार्रवाई नहीं की है। वहीं, खान सर की ओर से पहले भी आरोपों को निराधार बताया जाता रहा है।

खान सर की कोचिंग पर क्यों हुई तोड़फोड़? पुलिस भर्ती विवाद से जुड़े हैं हमले के तार; जांच में हुआ खुलासा

ऑनलाइन कोचिंग पढ़ाने वाले खान सर के पटना के मुसल्लाहपुर स्थित ग्लोबल स्टडीज कोचिंग इंस्टीट्यूट पर हमला हुआ था। इस दौरान हमलावरों ने कोचिंग में जमकर तोड़फोड़ भी हुई है। अब पुलिस ने अपनी कार्रवाई को लेकर बताया कि अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर का नाम भी है। बता दें कि यह कोचिंग फेमस शिक्षक और यूट्यूबर फैजला खान की है, जो कि खान सर के तौर पर जाने जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर।