Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान ने इजरायल पर आक्रामक सैन्य हमले किए। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला खामनेई की मौत हो गई। इसके अलावा ईरान के सैन्य कमांडर भी मारे गए हैं। भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी करते हुए सतर्क रहने को कहा है। वहीं खामेनेई की मौत पर कांग्रेस सांसद ने उन्हें शहीद बताया। इसके अलावा टीएमसी ने अमेरिका की तीखी आलोचना की है।

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने खामेनेई का फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘सितम की तेग से गर्दन वफा शिआरों की कटी है बर-सरे मैदॉं मगर झुकी तो नहीं।’ उनके शेर का अर्थ ये है कि कहना का मतलब है कि वफादार लोगों के सिर मैदान-ए-जंग में काट दिए गए, लेकिन उन्होंने झुकना स्वीकार नहीं किया।

शेर के जरिए बताया खामेनेई को शहीद

इसके अलावा फेसबुक पर, कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी साबिर जफर की शायरी के जरिए अपना शोक व्यक्त किया है। वह लिखते हैं, ‘न इंतिज़ार करो इनका ऐ अज़ा-दारो, शहीद जाते हैं जन्नत को घर नहीं आते।-साबिर ज़फ़र’

imran pratapgarhi facebook post
कांग्रेस नेता ने बताया खामेनेई को शहीद

TMC सांसद ने बोला अमेरिका पर हमला

दूसरी ओर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए अमेरिका पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा, “अमेरिका टैक्स के पैसे का इस्तेमाल ईरान में छोटे स्कूली बच्चों पर बमबारी करने के लिए कर रहा है, जबकि हेल्थकेयर में इतनी कटौती कर दी गई है कि लोग इंसुलिन खरीदने के लिए GoFundMe का इस्तेमाल कर रहे हैं। सोचिए क्या हुआ।”

तवलीन सिंह ने जताई खुशी

दूसरी ओर वरिष्ठ लेखिका और पत्रकार तवलीन सिंह ने खामेनेई की मौत पर खुशी जताई और लिखा, “ईरान के दुष्ट सर्वोच्च नेता की मौत सिर्फ ईरान के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए अच्छी खबर है।” इसके अलावा खामेनेई की मौत पर मुस्लिम स्कॉलर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि US प्रेसिडेंट ट्रंप ने दुनिया को तबाही की ओर धकेल दिया है।

यह भी पढ़ें: खामनेई की मौत के बाद कौन होगा उनका उत्तराधिकारी, ये हैं सुप्रीम लीडर पद के दावेदार

iran israel war | latest news | hindi news | khamenei death
Israel-Iran War: कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी (Source: Reuters File Photo)

मिडिल ईस्ट में इजरायल-अमेरिका ने ईरान के खिलाफ जंग छेड़ दी है। इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों में तेहरान समेत कई क्षेत्रों में भारी तबाही हुई है और अब ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्ला खामेनेई की मौत की पुष्टि भी हो गई है। इजरायली हमले खामेनेई के अलावा उनकी बेटी, दामाद और नाती की भी मौत हो गई है। पढ़िए पूरी खबर…