पश्चिम बंगाल के रुझानों से बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता उत्साहित है। बीजेपी की नेता केया घोष ने कहा कि रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिलने के बाद मीडिया से कहा कि जिसकी उम्मीद थी, वही होने जा रहा है। बीजेपी जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों ने इस बार बीजेपी को चाहा है, तृणमूल का सूपड़ा साफ करके बीजेपी आ रही है। पश्चिम बंगाल से अंधेरा छट रहा है, कमल खिल रहा है।
उन्होंने कहा कि टीएमसी हारने के डर से बीजेपी पर झूठे आरोप लगाएगी। इससे बीजेपी या पश्चिम बंगाल की जनता या पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उनके कार्यकर्ता ने पुलिस अधिकारी के पत्नी को रेप की धमकी दी थी, उसके लिए टीएमसी ने क्या किया। इसलिए वो हमें महिला सुरक्षा पर ज्ञान न दे।
