महाराष्ट्र के पुणे में केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ी खबर सामने आ रही है। पुणे पुलिस के मुताबिक, सिया गोयल पॉलीग्राफ टेस्ट के तैयार हो गई है। पुलिस इस हत्याकांड के और छिपे राज पता लगाने के लिए आरोपी सिया गोयल का पॉलीग्राफ टेस्ट कराएगी।
सिया गोयल के वकील विपुल दूसिंग ने कह कि गुरुवार को ही सिया गोयल ने लोनावाला ग्रामीण पुलिस पुलिस को पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए अपनी हामी दे दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में सिया गोयल का पॉलीग्राफी टेस्ट कराया जा सकता है।
सिया के परिवार ने भी की मांग
इधर केतन हत्याकांड में सिया के परिवार ने एक खास मांग की है। एनडीटीवी से पिता प्रवीण गोयल ने कहा कि इस मामले में जो भी अपराधी है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और अगर सिया दोषी है तो उसे भी सजा मिलनी चाहिए।
प्रवीण गोयल ने कहा, “पुलिस अपना काम सही तरीके से कर रही है। हम पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। मैं ईश्वर से यही दुआ करूंगा कि केतन के कातिलों को जल्द से जल्द सजा मिले। अगर सिया भी दोषी पाई जाती है तो उसके लिए भी वही सजा मिले जो केतन के साथ हुआ। दोषी कोई भी हो, फिर चाहे वो मेरी बेटी ही क्यों न हो, उसे भी सजा जरूर मिले।”
सिया के घर से बरामद किए कपड़े
गुरुवार सुबह पुणे पुलिस सिया गोयल को पुणे के उसी जगह पर ले गई, जहां उसने और चेतन चौधरी ने कथित तौर यह साजिश रची थी कि रियल एस्टेट बिजनेसमैन केतन अग्रवाल लोहागढ़ किले से कैसे धक्का देना है। पुलिस ने पुणे के मार्केट यार्ड इलाके में स्थित सिया के घर की तलाशी के दौरान वे कपड़े भी बरामद किए हैं, जिन्हें उसने 18 जून को घटना वाले दिन पहना था।
कल खत्म हो रही पुलिस रिमांड
शुक्रवार (3 जुलाई) को आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी की पुलिस रिमांड खत्म हो रही है। ऐसे में शुक्रवार सुबह 11 बजे पुलिस दोनों को वडगांव कोर्ट में पेश करेगी। जहां कोर्ट में सिया की तरफ से एडवोकेट विपुल दुशिंग और चेतन की तरफ से एडवोकेट राम शहाणे पैरवी करेंगे। जांच के लिए पुणे ग्रामीण पुलिस आरोपियों की कस्टडी बढ़ाने की मांग कर सकती है।
यह भी पढ़ें: केतन मर्डर केस: सिया का जमीन पर बैठना बना प्रेमी चेतन के लिए इशारा, पुलिस का खुलासा
केतन अग्रवाल मर्डर मामले में पुलिस एक्शन में है। मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस की जांच में पता चला है कि लोहागढ़ फोर्ट में 25 साल के केतन अग्रवाल की कथित हत्या के मामले में, उनकी मंगेतर सिया गोयल ने जमीन पर बैठकर पहले से तय इशारा किया था। इस इशारे के बाद उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने केतन को पहाड़ी से नीचे धक्का दे दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
