केरल के एर्नाकुलम जिले के नेदुम्बस्सेरी में तेज रफ्तार मिनी कूपर की टक्कर से स्कूटर सवार तीन छात्रों की मौत के मामले में अब सियासत शुरू हो गई है। दरअसल, इस मामले में 19 साल का सुहैल सजीव आरोपी है जो कार चला रहा था। पुलिस ने इस मामले में FIR तो दर्ज कर ली है, लेकिन यह घटना अब पॉलिटिकल मुद्दा बन गई है।

दरअसल, CPI(M) ने आरोप लगाया है कि राज्य की कांग्रेस सरकार आरोपियों को बचा रही है। वहीं सरकार की ओर से होम मिनिस्टर ने आरोपों को “बेबुनियाद” बताया है। विपक्ष का यह आरोप इसलिए भी लग रहा है क्योंकि पुलिस ने जो FIR इस मामले में दर्ज की है उसमें आरोपी का नाम और पता अज्ञात रखा गया है।

‘पैसे के दम पर सिस्टम को दी जा रही चुनौती’

CPI(M) के स्टेट सेक्रेटरी एम वी गोविंदन ने कहा है कि कांग्रेस सरकार आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “वह पैसे और पावर के दम पर लीगल सिस्टम को चुनौती दे रहा है।” एक्साइज मिनिस्टर एम लिजू ने कहा है कि तीन शराब बार के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं, जिन्होंने सजीव और उसके दोस्तों को शराब परोसी थी, जो आबकारी एक्ट का उल्लंघन है, जिसके तहत 23 साल से कम उम्र के लोगों को शराब बेचने पर रोक है।

टेक्सटाइल बिजनेसमैन फैमिली से है आरोपी

इस हादसे में जान गंवाने वालों में गोपिका, इयास और देविका का नाम शामिल हैं। इन तीनों की ही उम्र 20 साल के करीब थी। गोपिका के पिता का आरोप है कि 19 साल के आरोपी को बचाने के लिए जांच को प्रभावित किया जा रहा है क्योंकि आरोपी एक टेक्सटाइल बिजनेसमैन फैमिली से है। कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास हुई इस घटना के बाद से केरल में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

‘मेरा आर्थिक बोझ कम करती थी मेरी बेटी’

गोपिका के पिता एम.आर. प्रदीप कुमार ने मीडिया को बताया, “मेरी बेटी एक NSS वॉलंटियर और एक सोशल एक्टिविस्ट थी। मैं उसे पालने के लिए बहुत मेहनत कर रहा था। मेरे लिए तो पास की दुकान से चाय लाना भी एक लग्जरी है। हम उसकी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए पैसे जुटाने में मुश्किल महसूस कर रहे थे। गोपिका ने मेरे कंधे से बोझ हटाने के लिए पार्ट-टाइम नौकरी तक की थी।”

इस मामले में एर्नाकुलम रूरल के पुलिस सुपरिटेंडेंट के एस सुदर्शन ने कहा कि पीड़ित के परिवार के आरोप का कोई आधार नहीं है। एसपी ने कहा, “घटना के तुरंत बाद, पीड़ितों के एक दोस्त के बयान के आधार पर, पुलिस ने FIR दर्ज कर ली। हमने गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के खून और यूरिन के सैंपल लिए थे ताकि यह पता चल सके कि वह शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। हम यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या उसने एक्सीडेंट के समय ड्रग्स लिए थे।”

रविवार को, सुहैल सजीव ने कथित तौर पर अपनी लग्जरी हैचबैक से तीन लड़कों को कुचल दिया, जो उसे हाल ही में अपनी मां से जन्मदिन के तोहफे में मिली थी, जिनकी अलाप्पुझा में एक मशहूर बुटीक है। उस समय वह कथित तौर पर नशे में था।

पिता के आरोपों पर SP की प्रतिक्रिया

इस मामले में एर्नाकुलम रूरल के पुलिस सुपरिटेंडेंट के एस सुदर्शन ने कहा कि पीड़ित के परिवार के आरोप का कोई आधार नहीं है। एसपी ने कहा, “घटना के तुरंत बाद, पीड़ितों के एक दोस्त के बयान के आधार पर, पुलिस ने FIR दर्ज कर ली। हमने गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के खून और यूरिन के सैंपल लिए थे ताकि यह पता चल सके कि वह शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। हम यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या उसने एक्सीडेंट के समय ड्रग्स लिए थे।”

यह भी पढ़ें: ‘मेरा बाप देख लेगा’, 19 वर्षीय युवक ने शराब के नशे में मिनी कूपर से मारी टक्कर

केरल में रविवार सुबह कोच्चि एयरपोर्ट के पास एक 19 वर्षीय युवक ने अपनी मिनी कूपर कार से एक स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार से थी कि स्कूटर सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। तीनों दोस्त तड़के सुबह चाय पीने निकले थे। मरने वाले एक पुरुष और दो महिलाएँ शामिल हैं, इनकी उम्र 21 साल बताई गई और वे एयरपोर्ट के पास एक शोरूम में पार्ट-टाइम सेल्सपर्सन के तौर पर काम करते थे। यहां पढ़ें पूरी खबर…